सनातन विरोधी कहने वालों की आंखों में आंखें डालकर CSP हिना खान कहने लगीं जय श्रीराम... जय श्रीराम तो पसर गया सन्नाटा
ग्वालियर।
अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर ग्वालियर का माहौल गरम है। इसे लेकर शहर में धारा 163 लागू है। वहीं, भीड़ एकत्रित करने की मनाही है। साथ ही शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार हजार जवानों की तैनाती की गई है। इस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा अपने लोगों के साथ सुंदर कांड का पाठ करने जा रहे थे। तभी सीएसपी हिना खान ने उन्हें रोक दिया। इस पर अधिवक्ता अनिल मिश्रा कहने लगे कि आप सनातन विरोधी हैं। साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। ऐसे में डीएसपी हिना खान भी उनके मुंह पर जय श्रीराम के नारे लगाने लगी।
अधिवक्ता अनिल मिश्रा की हो गई बहस
दरअसल, अधिवक्ता अनिल मिश्रा के साथ सीएसपी हिना खान की किसी बात पर बहस हो रही है। अनिल मिश्रा सीएसपी को कहती हैं कि आपने हमारे लोगों को रोका है। इस पर हिना खान कहती हैं कि मैंने नहीं रोका है। एसडीएम साहब का फैसला है। इस पर अनिल मिश्रा कहते हैं कि आपने दो बार ऐसा किया है।
आप सनातन विरोधी हैं...
इसके बाद अनिल मिश्रा कहते हैं कि ये बिल्कुल सनातन का विरोध है। हिना खान इस पर कहती हैं कि यह सनातन का विरोध नहीं है। अधिवक्ता अनिल मिश्रा और उनके लोग कहते हैं कि यह सनातन का ही विरोध है। अनिल मिश्रा वहां नारेबाजी करने लगते हैं। वह जय जय श्रीराम कहने लगते हैं। हिना खान भी इसके बाद नहीं मानी।
हिना खान भी जय श्रीराम के नारे लगाने लगीं
अनिल मिश्रा को नारेबाजी करते हुए देख, उनके सामने जाकर डीएसपी हिना खान भी जय श्रीराम के नारे लगाने लगीं। वह चार बार अनिल मिश्रा की आंखों में आखें डाल जय जय श्रीराम बोलीं। इसके बाद वह कहती हैं कि और कुछ। अनिल मिश्रा के समर्थक फिर कुछ बोलते हैं तो डीएसपी हिना खान कहती हैं कि गलत मत करो। मैं नारा लगाऊंगी। आप लोग भी लगाइए। इसके बाद भीड़ नारेबाजी करने लगी।

Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश
करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, बदमाश ने सेल्समैन पर तानी पिस्टल
ऑरेंज कैप छिनी! Abhishek Sharma पीछे, रेस हुई और दिलचस्प
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: संसद को दरकिनार कर हथियार डील की पेशकश