सतना में सत्ता का दबदबा ! BJP नेता के भाई और भतीजे ने पुलिस की गाड़ी रुकवाई, घायलों को उतारकर फिर पीटा
सतना।
मध्यप्रदेश के सतना जिले में कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए एक बीजेपी नेता के रिश्तेदारों ने दो युवकों से मारपीट की है। पुलिस घायलों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। तभी बीच रास्ते में पुलिस की गाड़ी रुकवाकर घायलों को बाहर खींचकर दोबारा पीटा है। यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिससे खाकी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सनसनीखेज मामला शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के सगमनिया इलाके का है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सगमनिया निवासी संदीप बंसल और शिवप्रसाद कोल का सोहावल जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह बराज के भतीजे प्रमोद सिंह 'अप्पू' से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार शाम को प्रमोद और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। घायल संदीप और शिवप्रसाद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी।
पुलिस की मौजूदगी में दोबारा पीटा
आरोप है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी सेमरिया चौक के पास पहुंची, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के छोटे भाई श्यामेंद्र सिंह उर्फ 'कल्लू' ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। उन्होंने पहले पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और फिर गाड़ी में बैठे दोनों घायल पीड़ितों, संदीप और शिवप्रसाद, को जबरन बाहर खींच लिया और पुलिस के सामने ही उनकी फिर से पिटाई कर दी।
पुलिस वाहन रोककर मारपीट का वीडियो वायरल
मारपीट के दौरान वहां पर मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया है जो अब सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।इस अप्रत्याशित हमले के बाद पुलिस घायलों को किसी तरह बचाकर वापस थाने ले आई और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें वहीं बैठाए रखा। बाद में, देर रात करीब 3 बजे, भारी सुरक्षा के बीच उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
आए दिन मारपीट करता है प्रमोद
सगमनिया के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता का भतीजा प्रमोद सिंह आए दिन शराब पीकर बस्ती में लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करता है, लेकिन बाबूपur चौकी में उसकी कोई सुनवाई नहीं होती।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस वाहन रोककर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश
करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, बदमाश ने सेल्समैन पर तानी पिस्टल
ऑरेंज कैप छिनी! Abhishek Sharma पीछे, रेस हुई और दिलचस्प
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: संसद को दरकिनार कर हथियार डील की पेशकश