मां-पिता से बोलती थी सपने में आते हैं राम और सीता, उनके पास जाना है भोपाल में महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
भोपाल।
भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरूआती जांच में युवती के मानसिक बीमार होने की पुष्टि हुई है। वह मां-पिता से सपने में राम और सीता सहित हनुमानजी के आने का जिक्र करती थी। उनके पास जाने का कहती थी।
इंदौर में जॉब करती थी युवती
एएसआई संतोष सिंह के मुताबिक कीर्ति द्विवेदी (27) बृजेंद्र प्रसाद द्विवेदी नेता जी हिल्स कोलार में मां पिता के साथ रहती थी। बी.टेक करने के बाद उसकी जॉब लग गई थी, इंदौर की एक कंपनी में जॉब करने के साथ वहीं रहती थी। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक युवती बीस दिन इंदौर और बीस दिन भोपाल में रहकर वर्क फ्रॉम होम करती थी।
मार्च महीने से दिमागी संतुलन बिगड़ा
एएसआई ने बताया कि परिजनों ने बयानों में इस बात की पुष्टि की है कि इसी साल मार्च महीने से अचानक युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। युवती अकसर बहकी-बहकी बातें करनी थी। कहती थी, मुझे देवी और देवता दिखते हैं। राम-सीता और हनुमान दिखते हैं। देवता मुझे बुलाते हैं, मैं उनके पास जाना चाहती हूं।
पिता वल्लभ भवन में पदस्थ हैं
कीर्ति के पिता वल्लभ भवन में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उसकी बड़ी बहन भी इंदौर में रहकर नौकरी करती है। घटना के समय कीर्ति अपने कमरे में थी, सामने के रूम में उसका भाई रहता है, जो घर में मौजूद था। जबकि मां आरती में शामिल होने पड़ोस में गई थी। लौटने पर वे बेटी के कमरे में पहुंची, तब कमरा अंदर से लॉक मिला। आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला, इसके बाद शव को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया।

इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल, PCC ने तुरंत किया खारिज