चड्ढी-बनियान में बीजेपी के नेता की दबंगई ! हाथापाई में धोती खुली पर लहराते रहे रिवाल्वर
देवास।
सत्ता की हनक का नशा जब सिर चढ़ कर बोलता है तो नेताजी आम लोगों को तुच्छ समझने लगते हैं...कुछ ऐसा ही हुआ है देवास में...यहां बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष के रिश्तेदार की गांव के ही एक शख्स से मामूली बात पर झड़प हो गई. बात नेताजी तक पहुंची तो पूर्व मंडल अध्यक्ष दनदनाते हुए अपनी इनोवा कार में मौके पर पहुंच गए. वे कार से बिजली की तेजी से उतरे और दोनाली बंदूक के साथ-साथ रिवाल्वर निकालकर सरेआम दूसरे पक्ष को धमकाने लगे...इस दौरान हाथापाई हुई तो नेताजी की धोती खुल गई. वे चड्ढी-बनियान में आ गए लेकिन सत्ता की हनक का नशा ऐसा कि नेताजी रिवाल्वर के साथ दूसरे पक्ष को धमकाने का सिलसिला जारी रखा....
अवैध हथियारों से लैस थे पूर्व मंडल महामंत्री
यह घटना देवास जिले के भोंरासा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी की है. यहां पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा नेता दशरथ धाकड़ पर उनके तीन भाइयों के साथ मिलकर एक परिवार पर अवैध हथियारों से हमला करने और फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगा है.यह सारा विवाद रास्ते से गाड़ी हटाने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ था. दशरथ धाकड़ के परिवार के एक सदस्य की गांव के रायसिंह के बेटे विजय से बहस हो गई. जब विजय पीछे नहीं हटा और विवाद बढ़ गया, तो उसने दशरथ धाकड़ को मौके पर बुला लिया.
फायरिंग की घटना भी आई सामने
नेताजी यानी दशरथ धाकड़ अपने भाई लाखन, सुरेश और पृथ्वीराज को लेकर अवैध हथियारों के जखीरे के साथ पहुंचे. उनके पास रिवाल्वर, राइफल और बारह बोर जैसे खतरनाक हथियार थे. आते ही उन्होंने दूसरे पक्ष पर दबंगई दिखाते हुए हाथापाई शुरू कर दी और फायरिंग भी की. उनके समर्थक भी हथियार लेकर खुलेआम धमका रहे थे.हाथापाई के दौरान दशरथ धाकड़ की धोती खुल गई, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं थी. वे चड्डी-बनियान में ही रिवाल्वर लेकर परिवार को धमकाते रहे. यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई है, जो अब वायरल हो रहा है.
मर्डर केस और तस्करी के आरोप
पीड़ित परिवार ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि ये लोग आम जनता को प्रताड़ित करते हैं. दशरथ धाकड़ पर पूर्व में मर्डर केस में जेल जाने का गंभीर आरोप है. वहीं, उनके भाई पर अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त होने का भी आरोप है. ये बताया जा रहा है कि इस दबंग नेता पर स्थानीय थाने में कई आपराधिक प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं.
समझौता कराने की कोशिश विफल रही
हमले के बाद दोनों पक्ष भोंरासा थाने पहुंचे. शुरू में पुलिस ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित पक्ष के विरोध के कारण समझौता विफल रहा. पुलिस ने अब मामले में FIR दर्ज कर ली है और हथियारों के साथ खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले पूर्व मंडल महामंत्री और उनके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव