बागेश्वर महाराज यानी धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, बाबा की चिंता जायज... वह भारत माता के सच्चे सपूत है....
भोपाल।
शुक्रवार को बागेश्चर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने देश की चिंता कर नए सवालो को जन्म दे दिया हैं उनका यह बयान जो उन्होंने मुंंबई में एक कार्यक्रम के दौरान दिया हैं उसे लेकर तमाम तरह के बयान सामने आ रहे है। पीएम मोदी को विश्वगुरू की उपाधि देने वाले और मोदी के समर्थक माने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने मोदी के सत्ता में रहते हुए देश के हालातों पर चिंता व्यक्त कर दी है। सोमवार को सबकी खबर के एक पॉडकॉस्ट में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी के संस्थापक सदस्य जो सांसद रहे हैं, विधायक रहे हैं। लंबे समय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंत्री रहे रघुनंदन शर्मा ने बताया कि मेरी और बागेश्वर जी की सोच में कोई भिन्नता नहीं है। वो अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए कि वह भारत माता के सपूत हैं। भारत के प्रति निष्ठा और उनकी देशभक्ति अविवादित है। इसलिए वह बोल रहे हैं। तो वो चिंता प्रकट हो रही है जो आने वाले वर्षों में हमारे सबके सामने भारतीयों के सामने भारतवासियों के सामने बहुत बड़ा संकट बन करके आने वाली है। आपको मालूम है कि हमारे यहां पिछले 70 वर्षों से जिन प्रकार जिस प्रकार की नीतियों का शासन की ओर से पालन करवाया गया और जारी की गई वो अत्यंत भेदभावपूर्ण थी। उस भेदभाव ने भौगोलिक डेमोग्राफी को जनसंख्या की डेमोग्राफी को बदल दिया है। पूरी तरह से बदल बदल दिया है। अभी समाचार पत्रों में संभल का समाचार पुराना नहीं हुआ है। नया-नया है। तो ये जो डेमोग्राफी बदल रही है, यह केवल संभल की नहीं है। यह पूरे देश की डेमोग्राफी बदलने का काम चल रहा है। इसलिए यदि धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी चिंता प्रकट की है। कम आयु में देश के हित का बड़ा सोच रखने वाला यह युवा निश्चित रूप से देश को बचाने के लिए अपनी बात और अपना प्रचार कर रहा है। देश को बुरी तरह से जाति में बांटने का पुरजोर प्रयत्न कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। और ये जितने भी तथाकथित परंपरावादी कांग्रेस है वो सब कांग्रेसी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका नेता ही कहीं ना कहीं किडनैप हो गया है विदेशी शक्तियों के हाथों में। उसका ब्रेन वाश कर दिया विदेशियों ने और वो जिस दिशा में उस पार्टी को ले जा रहा है यह पार्टी और इस पार्टी की अगुवाई में पीछे चलने वाली तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों की टोली ये सब मिलकर के इस देश को परतंत्र बनाने में लगे हुए हैं। ये धीरेंद्र शास्त्री ने जो कहा है बिल्कुल सही कहा है। मैं उसका पुरजोर समर्थन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रघु जी ने इन तमाम सारी बातों का समर्थन कर रहे हैं और वह कह रहे हैं कि इस समय हम देश के हालातों से बहुत हताश और निराश हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी जो कदम सख्ती से उठाए जाने थे, वह नहीं उठे हैं। बड़े स्पष्ट तरीके से स्पष्ट साफ-साफ शब्दों में रघु जी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि जो करना चाहिए था, वह नहीं किया गया है। अभी भी टाइम है। यदि वे करना चाहे तो आगे बढ़ सकते हैं। क्योंकि देश इस समय अल्पसंख्यक जो है अब बहुसंख्यक की ओर बढ़ रहे हैं। तो देश निश्चित तौर पे जो एक लोकतंत्र है, प्रजातंत्र है, वो खतरे में जरूर है।

योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को दिया जमीन का मालिकाना हक
इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया