भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने टीकमगढ़ में छापा मारा, दादा-बेटा और पोता चला रहे थे अवैध हथियार फैक्ट्री:एमपी के बाहर करते थे सप्लाई
भोपाल।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ के जतारा में दादा, बेटा और नाबालिग पोते द्वारा संचालित दो अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया। फैक्ट्री दूरस्थ वेयरहाउस में लगाई गई थी, आरोपी सुरेंद्र और परिवार ने हथियारों का निर्माण स्थानीय स्तर पर करते हुए प्रदेश के बाहर, विशेषकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई की।
टीम ने फैक्ट्री से लेथ, वेल्डिंग, ड्रिल मशीनें, देसी पिस्टल और तीन अधूरी पिस्टल सहित कई कलपुर्जे जब्त किए।
संदिग्ध की तलाशी में पिस्टल मिली
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ शातिर अपराधी वाहन चोरी एवं अवैध हथियारों से जुड़े हुए हैं और निशातपुरा क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी और तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से तीन वाहन बरामद किए गए, जिन्हें हनुमानगंज थाने के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्तार खान हथियारों की अवैध सप्लाई में शामिल है। उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से पिस्टल बरामद हुई।
कृषि उपकरण निर्माण के नाम पर हथियार
मुख्तार खान ने खुलासा किया कि पिस्टल उसे सुरेंद्र विश्वकर्मा से मिली थी। सुरेंद्र ने टीकमगढ़ में एक उन्नत स्तर की अवैध हथियार फैक्ट्री स्थापित की। जांच में यह सामने आया कि सुरेंद्र और उनका परिवार वर्षों से अवैध शस्त्र निर्माण में संलिप्त रहा है। सुरेंद्र का पिता आनंदी विश्वकर्मा लगभग 40 वर्षों से लेथ मशीन के माध्यम से ट्रॉली और कृषि उपकरण निर्माण के नाम पर हथियार बनाता रहा। उसकी तकनीक उसने अपने फुलेरा निवासी रिश्तेदार से सीखी थी।
आरोपी का बेटा और नाबालिग भी शामिल
आनंदी विश्वकर्मा ने अपने पूरे परिवार को अवैध गतिविधियों में शामिल किया। सुरेंद्र के जेल जाने के बाद भी परिवार ने हथियार निर्माण जारी रखा। इसके अलावा उसके नाबालिग पोते और बेटा धर्मेंद्र भी इस कार्य में लगे थे। जब सुरेंद्र और उसका बेटा पहले स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए, तब भी यह काम बंद नहीं किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने थारू परिवारों को दिया जमीन का मालिकाना हक
इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया