डंडे से, कभी लात से.... सरकारी स्कूल का शिक्षक बना हैवान, मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई, अभिभावकों में उबाल
सिवनी ।
सिवनी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुरई में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अर्जुनी से एक बेहद गंभीर और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में स्कूल का एक शिक्षक, महेश चौधरी, मासूम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है.
जानकारी के अनुसार, शिक्षक महेश चौधरी लंबे समय से बच्चों के साथ इस तरह का क्रूर व्यवहार करता रहा है. वह बच्चों को डंडे से मारता और डराता-धमकाता है. इस अमानवीय व्यवहार से तंग आकर एक अभिभावक ने शिक्षक की करतूत को उजागर करने के लिए गुप्त रूप से यह वीडियो बनाया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिक्षक बच्चों को बेरहमी से पीट रहा है, जिससे बच्चे डरे और सहमे हुए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा है.
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के बच्चों के परिजनों ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि महेश चौधरी न केवल बच्चों को मारता है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता है. परिजनों ने इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की है. साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”