सागर। 
यह नगरपालिका दो सालों से विवाद में रही हैं । नेहा अलकेश जैन को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए विधायक पंडित ब्रज बिहारी पटेरिया ने पार्षदों की नाराजगी को समझा और मामला विधान सभा में उठाया था । नेहा अलकेश जैन को शासन से  पद मुक्त किया था अब सरिता संदीप जैन को नया अध्यक्षा बनाया गया हैं ।
इन आरोपी की पुष्टि में गया था पद
देवरी नपा में 2024 से पीआइसी भंग है। इसके बावजूद अध्यक्ष वो निर्णय अपने स्तर पर लेती रहीं, जो पीआइसी के अधिकार क्षेत्र में थे। इस आरोप के साथ मस्टरकर्मियों की सूची भी शिकायतकर्ताओं ने विभाग को उपलब्ध कराए थे, जिसमें नियम विरुद्ध भुगतान पाया गया।
नेहा जैन ने एसी खरीदी में भी जमकर भ्रष्टाचार किया। पीआइसी ने पांच नग एसी खरीदने की स्वीकृति दी थी, लेकिन दो किस्तों में 7 नग एसी खरीद लिए गए। इसमें दो एसी कहां लगाए, उनके दस्तोवज, नस्ती आदि की फाइलें नपा कार्यालय में नहीं मिलीं।
एसी खरीदी की प्रक्रिया में दस्तावेजों से छेड़छाड़ भी की गई। ओवरराइटिंग के लिए आंकड़ों में बदलाव कर फर्जीवाड़ा किया गया।