मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ी खबर, जापान से जल्द होगी डिलीवरी – राजदूत ने दिए संकेत
अहमदाबाद/नई दिल्ली: देश में पहली बुलेट ट्रेन कब दौड़ेगी? इसका इंतजार लंबे समय से हो रहा है। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियाेजना को बड़ा बयान दिया है। जॉर्ज ने कहा है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 2027 में शुरू होगी। गौरतलब हो कि गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से लेकर मुंबई के ब्रांदा तक बुलेट ट्रेन के कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। गुजरात में सूरत-बिलिमोरा के पास काम काफी एडवांस स्थिति में पहुंच गया है। यहीं पर ट्रायल रन की उम्मीद की जा रही है।
2027 में ट्रैक पर होगी बुलेट ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा से पहले जॉर्ज ने सीएनएन-न्यूज 18 से बात की। उन्होंने कहा कि भारत के बुनियादी ढांचे के बदलाव में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका है। जॉर्ज ने कहा कि भारत की बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी तरह से पटरी पर है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर 2027 तक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान यात्रा जाएंगे। जॉर्ज नेकहा कि मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि 2027 तक उस कॉरिडोर पर एक ट्रेन दौड़ेगी। मैं अपनी बात पर कायम हूं। भारत में बुलेट ट्रेन तभी दौड़ेगी जब जापान E5 और E3 शिंकानसेन ट्रेनें उपलब्ध कराएगा। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि पीएम मोदी की यात्रा के डिलीवरी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।
शिंजो आबे के साथ बुना था सपना
2014 में प्रधानमंत्री मोदी और तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की स्थापना की थी। इसके के तहत भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ानेका सपना देखा गया था। मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन 508 किमी का सफर तीन घंटे में तय करेगी। यह प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) कहलाता है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। बुलेट ट्रेन का 7 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के अंदर होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। वह कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाना पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। गुजरात में बुलेट ट्रेन का काम काफी उन्नत अवस्था में है। गुजरात में बुलेट ट्रेन के लिए बनने वाले 21 पुलों में 17 बन चुके हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में 25 नदी पुल हैं, जिनमें से 21 गुजरात में और 4 महाराष्ट्र में हैं।

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान