जबलपुर बीजेपी नेता पर पूर्व कांग्रेस पार्षद की विवादित टिप्पणी:लिखा- तुम्हारी मां-बहन शराब पीती हैं, इसलिए बुरा लग रहा; शिकायत के बाद केस दर्ज
जबलपुर।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के महिलाओं के शराब पीने के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब जबलपुर तक पहुंच गया है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद शाबान मंसूरी ने बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद भाजपा नेता ने घमापुर थाने में मंसूरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबलपुर में कांग्रेस नेता शाबान मंसूरी ने जीएस ठाकुर की एक फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, सब महिलाओं पर शराब पीने का आरोप नहीं लगाया था। जो महिलाएं करती हैं, उन्हें समझाया था। क्या वह गलत कहा था? तुम्हारी मां-बहन तीजा के दिन शराब पीती हैं, इसलिए तुम लोगों को बुरा लग रहा है। इस टिप्पणी के जवाब में जीएस ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ घमापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत में एक धर्म विशेष को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की बात कही गई है। पुलिस ने शाबान मंसूरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटवारी ने कहा था- एमपी महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं
दरअसल, जीतू पटवारी ने सोमवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, 'मध्यप्रदेश को तमगा मिला है कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर पूरे देश में कहीं पीती हैं तो यहां की पीती हैं। यह समृद्ध मप्र का सपना देखने वाली बीजेपी ने मप्र के हालात कर दिए हैं। देश में शराब की सबसे ज्यादा खपत कहीं है तो मध्यप्रदेश में है।'
पटवारी का यह बयान सामने आने के बाद देशभर में राजनीति बयानबाजी शुरू हो गई। बीजेपी ने इसे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता बताते हुए पटवारी से माफी की मांग की। वहीं बीजेपी महिला मोर्चा ने जगह-जगह प्रदर्शन किए।
बाद में कहा एक रिपोर्ट के आधार पर दिया था बयान बयान पर जब ज्यादा बवाल मचा तो जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) और सरकारी रिपोर्ट्स के हवाले से यह बात कही है।

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान