तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में धमाका:अब तक 4 की मौत
-
5 की हालत गंभीर; रेस्क्यू जारी
चैन्नई तमिलनाडु के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें बचाकर बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरुधुनगर जिले के एसपी कन्नन ने बताया कि शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे के बाद फैक्ट्री से लगातार धुएं का गुबार उठता दिखा और अंदर पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। घटना की जांच की जा रही है।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान