जम्मू-कश्मीर में LoC से पाकिस्तानी आतंकियों का गाइड गिरफ्तार
-
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा, घुसपैठ में मदद कर रहा था
-
PAK करेंसी बरामद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में केरी सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बड़ी घुसपैठ को सेना ने नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद आरिब अहमद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली जिले के निकियाल इलाके के डेटोटे गांव का रहने वाला है। सेना के मुताबिक, पकड़ा गाइड आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा था। आतंकियों ने घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर LoC पार करने की कोशिश की थी। सेना की गोलीबारी के बाद दूसरे आतंकी भाग गए। दरअसल, सेना और बीएसएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। केरी सेक्टर में 4 से 5 हथियार लैस आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों को जवानों ने ट्रैक किया और तुरंत कार्रवाई की।

पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की