2283 करोड़ ठगने वाले लविश चौधरी की जूम मीटिंग:कहा-
-
अगस्त में मुनाफे सहित पूरी रकम लौटाऊंगा
-
दुबई से एजेंट के जरिए चला रहा नेटवर्क
भोपाल। मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में निवेश के नाम पर 2283 करोड़ ठगने वाले लविश चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। वह जूम मीटिंग लेकर निवेशकों को भरोसा दिला रहा है कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे फर्जी हैं। वो कह रहा है कि सभी के पैसे अगस्त में मूल रकम और प्रॉफिट सहित लौटा देगा।लविश का यह वीडियो एक महीने पुराना बताया जा रहा है। तब उसके खिलाफ ईडी में केस दर्ज किया जा चुका था। जबकि एमपी एटीएस भी जांच कर रही थी। यही नहीं केस दर्ज होने के बावजूद वह दुबई में बैठकर अपने एजेंट्स के जरिए ठगी का पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। कंपनी के एजेंट अब भी महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में सक्रिय हैं।इधर, भोपाल एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच एसआईटी की अलग-अलग टीमें कर रही हैं। स्पेशल डीजे पंकज कुमार श्रीवास्तव पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दुबई में बैठे लविश की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा। लविश को पकड़ने के लिए ईडी ने पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।

पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की