भोपाल में अहिल्या वाहिनी बाइक रैली निकलेगी
-
मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, 90 युवतियां होंगी शामिल
भोपाल। भोपाल में शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली 'अहिल्या वाहिनी' आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव पहुंच गए है, वो इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस रैली में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रतिभागी बहनों से संवाद भी करेंगे। रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर 1250, अंकुर स्कूल, अपेक्स बैंक तिराहा, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, रंग महल, जवाहर चौक, अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा चौराहा, लिंक रोड नंबर एक, व्यापमं चौराहा होते हुए फिर से शौर्य स्मारक पर समाप्त होगी।कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव 'मां तुझे प्रणाम' योजना की महिला प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों से परिचित कराने के उद्देश्य से ग्वालियर-चंबल संभाग की कुल 90 युवतियों को भोपाल भ्रमण पर भेजा जाएगा। वे शौर्य स्मारक, मानव संग्रहालय, भोजपुर, वन विहार, साँची स्तूप और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग व घुड़सवारी अकादमी का दौरा करेंगी। 'माँ तुझे प्रणाम' योजना की शुरुआत 2013 में राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। अब तक इस योजना के माध्यम से 1,667 युवक-युवतियों को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की यात्रा कराई जा चुकी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?