देश में कोरोना से 14 मौतें; 1324 एक्टिव केस

-
UP के व्यक्ति की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत
-
केरल-महाराष्ट्र में 815 मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज एक्टिव केसों की संख्या 1321 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 430 मामले केरल से सामने आए हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 385 मरीज हैं। इनमें से 325 मरीज सिर्फ मुंबई में हैं। ठाणे में बुधवार को 67 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे 25 मई को कराया गया था। प्रेस रिलीज के मुताबिक उसे हाई बीपी और डायबिटीज थी। उसने कोविड वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी। वहीं, चंडीगढ़ में बुधवार को यूपी के रहने वाले 40 साल के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पंजाब के लुधियाना में काम करता था और सांस लेने में तकलीफ के बाद मरीज को चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उसका टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया था। मौतों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है।
6 राज्यों में अब तक 14 की मौत जयपुर में 26 मई को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक रेलवे स्टेशन पर मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी मौत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 26 साल के युवक की हुई। उसे पहले से ही टीबी की बीमारी थी। वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। ठाणे में ही 25 मई (रविवार) को अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई। उसका 22 मई से इलाज चल रहा था। इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई थी। 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में दो लोगों की कोविड से मौत हुई है।