खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का दौरा रद्द
-
सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर जाने वाले थे
नई दिल्ली। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द हो गया है। अब पीएम मोदी सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक नहीं जा पाएंगे। इसके बजाय वे सुबह 10 बजे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले गंगटोक में पीएम मोदी के आने के लिए तैयारियां चल रही थीं। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी 'सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है' कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे। हालांकि, अब सभी कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।

ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा