सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,200 पर कारोबार कर रहा
-
निफ्टी में गिरावट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5.5% टूटे
मुंबई । हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी 30 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 24,300 पर कारोबार कर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर 5.5% तक गिरे हैं। वहीं, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, SBI और जोमैटो के शेयर 3% तक टूटे हैं। पावर ग्रिड 1% ऊपर है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंक का इंडेक्स 1.64%, मीडिया 1.56% और ऑटो 0.55% नीचे हैं। जबकि, रियल्टी सेक्टर में 1.44% की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी
- एशियाई बाजारों में जापान का 62 अंक (0.17%) ऊपर 35,902 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में गिरावट है, ये 19 अंक (0.74%) नीचे 2,546 पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट फ्लैट है और यह 3,283 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 37अंक (0.17%) चढ़कर 22,045 पर कारोबार कर रहा है।
- 29 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 300 अंक (0.75%) चढ़कर 40,527 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 95 अंक (0.55%) की तेजी रही जबकि, S&P 500 इंडेक्स 32 अंक (0.58%) चढ़कर बंद हुआ।
- भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। इसने कल यानी 29 अप्रैल को 2,385.61 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों ने भी 1,369.19 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

ईरान का अमेरिकी कंपनियों पर निशाना: प्रेशर पॉलिटिक्स या बदले की रणनीति?
जिंदा महिला को कागजों में मृत बताया, पौने दो बीघा जमीन हड़पने का आरोप; कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए
वैश्विक संकट के बीच राहत, भारत के पास 40 दिनों का ईंधन भंडार सुरक्षित
हाईकोर्ट ने दी जानकारी: 60 में से 47 लाख आपत्तियों का निपटारा, 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला संभव