सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा
-
निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; एनर्जी और IT शेयर्स में बढ़त
मुंबई । शेयर बाजार में आज यानी 16 जून को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में बढत है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 380 अंक (1.01%) की बढ़त के साथ 38,215 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक चढ़कर (0.73%) 2,915 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 20 अंक (0.08%) गिरकर 23,872 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 3,378 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
- 13 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.79% गिरकर 42,197 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 1.30% गिरकर 19,406 पर और S&P 500 1.13% गिरकर 5,976 पर बंद हुआ।
ओसवाल पंप्स के IPO में निवेश का मौका पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 13 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती, फायर स्टेशनों की कमी पर चिंता
Mauganj में संबल योजना में ‘मौत का मुनाफा’, गरीबों के हक पर डाका
अमेरिका में ब्याज दरें जस की तस, Federal Reserve ने नहीं किया कोई बदलाव
बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं