पीएम मोदी 2 दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे
- खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की मुलाकात
- आज रात ट्रम्प से बातचीत होगी
पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों यात्रा पर गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचकर क्करू मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने कल ही तुलसी गबार्ड की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (खुफिया निदेशक) के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की है। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने लिखा- मुलाकात के दौरान तुलसी गबार्ड को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भारत-अमेरिका के बेहतर रिश्तों से जुड़े कई मुद्दों पर बात की, जिसकी वे हमेशा से समर्थक रही हैं। पीएम मोदी अमेरिका पहुंचने से पहले फ्रांस के दौरे पर थे। यहां उन्होंने फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ एआई समिट की सह-अध्यक्षता की और कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। मोदी आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट