ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जा वाले बयान पर फ्रांस-जर्मनी नाराज
- डेनमार्क बोला- ग्रीनलैंड की आजादी मंजूर
- लेकिन अमेरिका का कभी नहीं होने देंगे
पेरिस/बर्लिन। डोनाल्ड ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकियों के बाद फ्रांस और जर्मनी ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने बुधवार को कहा कि चाहे वह कोई भी देश हो, उसे यूरोपीय यूनियन के किसी देश और उसकी सीमाओं पर हमला करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैरोट ने ग्रीनलैंड को यूरोपीय यूनियन का क्षेत्र कहा और कहा कि यह द्वीप डेनमार्क के जरिए यूरोपीय यूनियन से जुड़ा हुआ है। बैरोट ने कहा- यूरोपीय यूनियन दुनिया के किसी देश को अपनी सीमा पर हमला करने नहीं देगा चाहे वे कोई भी क्यों न हों। हम एक मजबूत महाद्वीप हैं। बैरोट ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए हमला करेंगे, लेकिन यह भी सच है कि हम अब उस दौर में पहुंच रहे हैं जहां सिर्फ ताकतवर की ही मनमानी चलेगी। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोकेके रासमुसेन ने ट्रम्प के बयान को लेकर बुधवार को कहा कि यदि ग्रीनलैंड के लोग चाहें तो वह आजाद हो सकता है, लेकिन वह किसी भी हाल में अमेरिका का राज्य नहीं बनेगा। रासमुसेन ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगम में किंग के साथ इस मुद्दे पर बातचीत भी की।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस