• सोना 121 रुपए महंगा होकर 96,988 रुपए हुआ

नई दिल्ली चांदी के दाम आज यानी 4 जून को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव 540 रुपए बढ़कर 1,01,000 रुपए हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव 1,00,460 रुपए प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं सोने के दाम में आज मामूली तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 121 रुपए बढ़कर 96,988 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 96,867 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 91,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,320 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,170 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99,170 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,170 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,220 रुपए है।