• एआई समिट में शामिल होंगे
  • राफेल डील पर बात हो सकती है

पेरिस। पीएम मोदी सोमवार को छठे फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार फ्रांस जा रहे हैं। पीएम आखिरी बार 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में वीवीआईपी डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे। 11 फरवरी को पीएम पेरिस के ग्रैंड पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। यह समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी। समिट में एआई के जिम्मेदारी से इस्तेमाल पर चर्चा होगी, ताकि यह लोगों की भलाई के काम आए और इसके खतरे नियंत्रित रहें। इस दौरान ग्लोबल पॉलिटिक्स पर भी बात हो सकती है। पीएम मोदी फ्रांस के उद्योगपतियों से मुलाकात कर सकते हैं।