जयशंकर बोले- नेहरू ने चीन को भारत से आगे रखा:हमें UNSC की परमानेंट सीट ऑफर हुई थी

Updated on 04-04-2024 01:45 PM

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को चीन के मुद्दे पर एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। जयशंकर ने कहा, "जब हमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में परमानेंट सीट देने की बात उठी तब नेहरू ने भारत को पीछे रखते हुए चीन को प्राथमिकता दी।"

अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने बताया, "उस वक्त नेहरू ने कहा था कि भारत इस सीट के काबिल है लेकिन पहले चीन को UNSC का स्थायी सदस्य बनना चाहिए।" विदेश मंत्री ने आगे कहा, "आज हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी अपना रहे हैं, लेकिन एक समय था जब भारत के प्रधानमंत्री चाइना फर्स्ट और इंडिया सेकेंड की पॉलिसी रखते थे।"

जयशंकर बोले- पटेल ने चीन पर चिंता जताई लेकिन नेहरू ने इसे खारिज कर दिया
जयशंकर ने बताया कि साल 1950 में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल ने चीन को लेकर नेहरू को चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि चीन के इरादे उसकी बातों से मेल नहीं खाते हैं और भारत को सावधान रहना चाहिए। लेकिन नेहरू ने उनकी चिंताओं को खारिज कर दिया था।

जयशंकर के मुताबिक, नेहरू ने कहा था कि कोई भी देश हिमालय की तरफ से भारत पर कभी हमला नहीं कर सकता। यह नामुमकिन है। विदेश मंत्री ने UN में पहली बार PoK का मुद्दा उठाए जाने पर कहा, "सरदार पटेल पाकिस्तान और कश्मीर के मामले में भी UN जाने के खिलाफ थे। लेकिन फिर भी यह मुद्दा UN में उठाया गया। इसके बाद हम पर दबाव डालकर वहां सैन्य अभ्यास करने पर रोक लगा दी गई।"

जयशंकर बोले- हमें ज्यादातर समस्याएं विरासत में मिलीं
जयशंकर ने कहा, "केंद्र सरकार पिछले 10 सालों से जिन समस्याओं का सामना कर रही उनमें से कई हमें विरासत में मिली हैं। इनमें से कुछ समस्याओं को सुलझा लिया गया है, लेकिन कुछ पर अभी और समय लगेगा।"

भारत ने पहली बार 1 जनवरी 1948 को UN के सामने कश्मीर का मुद्दा उठाया था। भारत ने कहा था कि पाकिस्तानी घुसपैठिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर रहे हैं। यह कानूनी तौर पर भारत का हिस्सा है और पाकिस्तान से यहां से जाने के लिए कहा जाना चाहिए।

'नेहरू के लिए कच्चाथीवू की अहमियत नहीं थी'
2 दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कच्चाथीवू को लेकर पूर्व PM नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाए थे। जयश्ंकर ने कहा था, "1961 में नेहरू ने लिखा था कि मैं इस छोटे से द्वीप को बिल्कुल भी महत्व नहीं देता और मुझे इस पर अपना दावा छोड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।"

विदेश मंत्री ने आगे कहा, "नेहरू का रवैया ऐसा था कि जितना जल्दी कच्चाथीवू को श्रीलंका को दे दिया जाए, उतना बेहतर होगा। यही नजरिया इंदिरा गांधी का भी था।ये ऐसा मुद्दा नहीं है, जो आज अचानक उठा है। ये मसला संसद और तमिलनाडु में लगातार उठता रहा है, इस पर बहस हुई है।"

जयशंकर ने कहा था कि कांग्रेस और DMK ऐसा दिखा रही हैं कि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है और यह अभी-अभी का मसला है। जबकि, उन्होंने ही इसे अंजाम दिया था। जनता को ये जानने का अधिकार है कि 1974 में कच्चाथीवू को कैसे दे दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
तेल अवीव: इजरायल पर ईरान के हवाई हमले को विफल करने में एयर डिफेंस सिस्टम ने प्रभावी भूमिका अदा की है। इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि ईरान द्वारा दागे…
 15 April 2024
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला…
 15 April 2024
ईरान ने कहा है कि दो सप्ताह पहले सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए जानलेवा हमलों के जवाब में उसने इसराइल पर हमला किया है. ईरान ने सीरिया में…
 15 April 2024
कनाडा के वैनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की मौत हो गई। वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी।…
 15 April 2024
लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली…
 15 April 2024
1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमला हमला किया। ईरान ने 12 दिन बाद यानी 13 अप्रैल को इसके जवाब में इजराइल पर 300 मिसाइलों और…
 04 April 2024
पाकिस्तान में सत्ता के साथ न्यायपालिका को कंट्रोल करने में लगे सेना प्रमुख आसिफ मुनीर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पर बुधवार…
 04 April 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) संवैधानिक रूप से उसका नहीं है। यह बात अवामी एक्शन कमेटी, मीरपुर के प्रमुख नेता आरिफ चौधरी ने कही है। मीरपुर PoK का प्रमुख…
 04 April 2024
ताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे…
Advt.