कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या:अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी, परिवार ने कनाडाई सरकार से शव को भारत भेजने में मदद मांगी

Updated on 15-04-2024 12:42 PM

कनाडा के वैनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की मौत हो गई। वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस को उसकी कार से शव बरामद हुआ।

फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चिराग का परिवार हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके परिजन उसके शव को भारत ले जाने के लिए क्लाउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटा रहे हैं। उन्होंने कनाडा की सरकार से चिराग के शव को भारत भेजने के लिए मदद की अपील की है।

2022 में कनाडा गया था चिराग
चिराग 2 साल पहले सितंबर 2022 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उसने हाल ही में कनाडा की एक यूनिवर्सिटी से MBA पूरा किया था। इसके बाद उसे वर्क परमिट मिला था। चिराग के रूममेट ने उसके परिजनों को बेटे की मौत की जानकारी दी।

रूममेट ने बताया, "चिराग अपनी 14 घंटे की शिफ्ट पूरी करने के बाद ऑफिस से घर पहुंचा था। इसके बाद उसने खाना खाया और घूमने के लिए बाहर निकला। वो जैसे ही अपनी कार में बैठा, किसी ने उसे गोली मार दी। हमें नहीं पता कि यह किसने और क्यों किया।"

NSUI बोली- विदेश मंत्रालय मामले की जांच पर नजर रखे
कांग्रेस के छात्र विंग NSUI के चीफ वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विदेश मंत्रालय से चिराग के परिवार के लिए मदद की अपील की है। वरुण ने लिखा- हम विदेश मंत्रालय से जांच पर नजर रखने और चिराग के परिजनों की मदद की अपील करते हैं। भारतीय छात्र चिराग को न्याय जरूर मिलना चाहिए।

चिराग के भाई रोमित ने कनाडा की सिटी न्यूज को बताया कि चिराग बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति था। उसके सबसे अच्छे संबंध थे। घटना से कुछ समय पहले ही उसकी परिजनों से बात हुई थी। वह बेहद शांत था और किसी से झगड़ा नहीं करता था।

विदेश में भारतीयों की मौत से जुड़े दूसरे मामले...

1. 7 अप्रैल 2024: कुछ दिन पहले ही अमेरिका के ओहायो में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। हैदराबाद का रहने वाला 25 साल का मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले 3 हफ्तों से गायब था। न्यूयॉर्क में मौजूद भारतीय एंबेसी के मुताबिक, अब्दुल को किसी ने अगवा कर लिया था।

किडनैपर्स ने हैदराबाद में रह रहे उसके पिता से करीब 1 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी। साथ ही धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं मिले या पुलिस को खबर दी गई तो वे अब्दुल की किडनी बेच देंगे।

2. फरवरी 2024 : शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। घटना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आए थे। इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा था, फोन छीन लिया था और भाग गए थे। छात्र खून से लथपथ नजर आया था।

3. फरवरी 2024: भारतीय छात्र श्रेयस की मौत ओहायो में हुई। मौत की वजह सामने नहीं आ सकी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था- श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर से दुखी हैं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

4. 16 जनवरी 2024 : अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक 25 साल के छात्र विवेक के सिर पर एक बेघर शख्स ने हथौड़े से 50 बार वार किया था। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था। उस स्टोर के बाहर एक बेघर शख्स आता था।

विवेक और स्टोर के बाकी कर्मचारियों ने इस बेघर शख्स को रहने के लिए जगह दी थी। वह यहीं रहता था, लेकिन 16 जनवरी को विवेक ने जब उसे जगह खाली करने के लिए कहा तो वो गुस्से में आ गया और उसने विवेक की हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
तेल अवीव: इजरायल पर ईरान के हवाई हमले को विफल करने में एयर डिफेंस सिस्टम ने प्रभावी भूमिका अदा की है। इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि ईरान द्वारा दागे…
 15 April 2024
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला…
 15 April 2024
ईरान ने कहा है कि दो सप्ताह पहले सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए जानलेवा हमलों के जवाब में उसने इसराइल पर हमला किया है. ईरान ने सीरिया में…
 15 April 2024
कनाडा के वैनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की मौत हो गई। वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी।…
 15 April 2024
लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली…
 15 April 2024
1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमला हमला किया। ईरान ने 12 दिन बाद यानी 13 अप्रैल को इसके जवाब में इजराइल पर 300 मिसाइलों और…
 04 April 2024
पाकिस्तान में सत्ता के साथ न्यायपालिका को कंट्रोल करने में लगे सेना प्रमुख आसिफ मुनीर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पर बुधवार…
 04 April 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) संवैधानिक रूप से उसका नहीं है। यह बात अवामी एक्शन कमेटी, मीरपुर के प्रमुख नेता आरिफ चौधरी ने कही है। मीरपुर PoK का प्रमुख…
 04 April 2024
ताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे…
Advt.