पाकिस्तान में 11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच विद्रोहियों का हाथ, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Updated on 15-04-2024 12:53 PM
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला बोला था। बस रुकने के बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली गई और पहचान पत्र देखकर नौ लोगों को उतार लिया गया था। कुछ समय बाद इन सभी के शव एक पुल के नीचे पड़े मिले थे। ये सभी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने ईरान और इराक के लिए वीजा लेकर सात अप्रैल को पंजाब छोड़ दिया था। वे दोनों देशों के पवित्र स्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का बहाना कर ईरानी सीमा अधिकारियों की जांच से बचना चाहते थे।


विद्रोहियों ने एक अन्य मामले में लोगों पर हमला बोला

इसके अलावा कुछ समय बाद उसी राजमार्ग पर एक अन्य मामले में कार पर जा रहे लोगों पर हमला बोला गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
तेल अवीव: इजरायल पर ईरान के हवाई हमले को विफल करने में एयर डिफेंस सिस्टम ने प्रभावी भूमिका अदा की है। इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि ईरान द्वारा दागे…
 15 April 2024
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला…
 15 April 2024
ईरान ने कहा है कि दो सप्ताह पहले सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए जानलेवा हमलों के जवाब में उसने इसराइल पर हमला किया है. ईरान ने सीरिया में…
 15 April 2024
कनाडा के वैनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की मौत हो गई। वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी।…
 15 April 2024
लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली…
 15 April 2024
1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमला हमला किया। ईरान ने 12 दिन बाद यानी 13 अप्रैल को इसके जवाब में इजराइल पर 300 मिसाइलों और…
 04 April 2024
पाकिस्तान में सत्ता के साथ न्यायपालिका को कंट्रोल करने में लगे सेना प्रमुख आसिफ मुनीर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पर बुधवार…
 04 April 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) संवैधानिक रूप से उसका नहीं है। यह बात अवामी एक्शन कमेटी, मीरपुर के प्रमुख नेता आरिफ चौधरी ने कही है। मीरपुर PoK का प्रमुख…
 04 April 2024
ताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे…
Advt.