भोपाल के चूना भट्‌टी में पानी की लाइन फूटी:20 फीट तक ऊंचा फव्वारा; कोलार सिक्सलेन की खुदाई से लीकेज

Updated on 03-05-2024 07:26 PM

भोपाल के चूना भट्‌टी चौराहे पर शुक्रवार सुबह पानी की लाइन फूट गई। इससे पानी का फव्वारा 20 फीट तक ऊपर उठ गया। करीब 3 घंटे में लाखों लीटर पानी बह गया। निगम की टीमें लाइन को सुधार रही है। कोलार सिक्सलेन में खुदाई के चलते यह लाइन ब्रेक हुई थी।

सुबह पौने 11 बजे चूना भट्‌टी चौराहा स्थित मां काली मंदिर के ठीक सामने यह लाइन फूट गई। निगम के कार्यपालन यंत्री अजय मालवीय ने बताया, यह डिस्ट्रिब्यूशन लाइन है। जिससे कुछ इलाके में पानी की सप्लाई होती है। कोलार सिक्सलेन निर्माण के चलते ज्यादातर लाइन शिफ्ट हो गई है, लेकिन काली मंदिर के पास शेड होने की वजह से शिफ्ट नहीं हो पाई। शुक्रवार को काम करते समय लाइन ब्रेक हो गई। टीम इसे सुधार रही है।

सप्लाई होने के बाद फूटी लाइन
निगम के सहायक यंत्री गौरव परमार ने बताया, इस लाइन से ईश्वर नगर समेत आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है। शुक्रवार को पानी सप्लाई हो गया था। इसके बाद लाइन फूट गई। इसे सुधार रहे हैं।

पानी के फव्वारे का लुत्फ लेने लगे लोग
करीब 3 घंटे तक सड़क पर पानी बहता रहा। इसे देखने के लिए गुजर रहे राहगीर रुक गए और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने लगे, हालांकि कई दुकानदार और रहवासियों के लिए यह आफत भी बन गया। फव्वारे की वजह से मंदिर के पास की दुकानों का सामान भीग गया।

केरवा लाइन भी फूट रही
कोलार सिक्सलेन के लिए सर्वधर्म ब्रिज के पास भी हाल ही में खुदाई शुरू की गई। इस दौरान गुरुवार शाम को केरवा लाइन भी फूट गई। इस लाइन से कई इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। इससे जलप्रदाय व्यवस्था बाधित हुई। वहीं राहगीरों को भी गुजरने में दिक्कतें हुईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
 18 May 2024
भोपाल से 21 और 22 मई को जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ेगी। पहले दिन 183 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। दूसरे दिन 202 यात्री रवाना होंगे। भोपाल के राजा…
 15 May 2024
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं। कोई केदारनाथ में हैं तो कोई गंगोत्री-बद्रीनाथ के रूट पर। इससे खाने-पीने की दिक्कतें भी…
 15 May 2024
भोपाल के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची से ज्यादती के मामले गिरफ्तार किए गए सस्पेंड एसआई प्रकाश राजपूत को जमानत के बाद बुधवार को रिहा कर…
 13 May 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम सामने आते ही बच्चों में खुशियां छा गईं। स्कूलों में उन्होंने एक-दूसरे…
 11 May 2024
देवी धाम सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी…
 11 May 2024
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान…
 11 May 2024
भोपाल के ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों को मार डाला गया। गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए।…
 09 May 2024
प्रदेश के चौथे और अंतिम चरण में शामिल आठ लोकसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग में चुनाव आयोग का फोकस शहरी इलाकों के साथ आदिवासी बेल्ट के मतदान केंद्रों पर…
Advt.