भोपाल की एक महिला डॉक्टर से जयपुर में हुआ रेप...जाने पूरा मामला

Updated on 03-05-2024 05:21 PM

जयपुर में एक महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी भी डॉक्टर है और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रहा है। दोनों की मुलाकात दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में हुई थी।

इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी करने के बहाने उससे रेप किया, लेकिन कुछ दिन पहले उसने मना कर दिया। इसके बाद भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के थाने में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि भोपाल (मध्यप्रदेश) की रहने वाली महिला डॉक्टर के अनुसार जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात डॉक्टर दर्शन कुमार से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। उसके बाद रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों की सगाई हो गई।

दिसंबर 2023 को आरोपी डॉ. दर्शन ने उसे मिलने के लिए जयपुर बुलाया। इसके बाद SMS हॉस्पिटल के पास स्थित घर बुलाकर शादी का वादा कर रेप किया। शादी का झांसा देकर जयपुर बुलाकर उसने कई बार रेप किया। मार्च 2023 में मिलने आने पर दोबारा अपने घर ले जाकर रेप किया।

आरोपी ने धमकाया- शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोला

अप्रैल 2024 में शादी करने का दबाव बनाने पर मना कर दिया। धमकाया- शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोला था। धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला डॉक्टर ने भोपाल में पुलिस शिकायत दी। भोपाल पुलिस की ओर से जीरो नंबर FIR काटकर जयपुर के SMS हॉस्पिटल थाना पुलिस को भेजी गई है।

SHO (SMS हॉस्पिटल) सुधीर उपाध्याय ने बताया- पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में सामने आया है कि पीड़िता दिल्ली एम्स में हुई मेडिकल कॉन्फ्रेंस में आरोपी डॉक्टर दर्शन से मिली थी। दोनों की सगाई होने के बाद भी शादी करने से मना कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
 18 May 2024
भोपाल से 21 और 22 मई को जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ेगी। पहले दिन 183 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। दूसरे दिन 202 यात्री रवाना होंगे। भोपाल के राजा…
 15 May 2024
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं। कोई केदारनाथ में हैं तो कोई गंगोत्री-बद्रीनाथ के रूट पर। इससे खाने-पीने की दिक्कतें भी…
 15 May 2024
भोपाल के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की बच्ची से ज्यादती के मामले गिरफ्तार किए गए सस्पेंड एसआई प्रकाश राजपूत को जमानत के बाद बुधवार को रिहा कर…
 13 May 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम सामने आते ही बच्चों में खुशियां छा गईं। स्कूलों में उन्होंने एक-दूसरे…
 11 May 2024
देवी धाम सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी…
 11 May 2024
भोपाल के लिंक रोड नंबर 1 स्थित आनंद विहार स्कूल के पास व्यक्ति ने कार में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान…
 11 May 2024
भोपाल के ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों को मार डाला गया। गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए।…
 09 May 2024
प्रदेश के चौथे और अंतिम चरण में शामिल आठ लोकसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग में चुनाव आयोग का फोकस शहरी इलाकों के साथ आदिवासी बेल्ट के मतदान केंद्रों पर…
Advt.