बोत्सवाना की धमकी- जर्मनी में भेज देंगे 20 हजार हाथी:राष्ट्रपति बोले- ये लोगों को कुचल रहे

Updated on 04-04-2024 01:48 PM

बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने जर्मनी को 20 हजार हाथी भेजने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है, "जर्मनी के लोगों को भी हाथियों के साथ मिलकर रहने का अनुभव लेना चाहिए, जैसा वो हमें करने के लिए कह रहे हैं। हम जर्मनी को यह तोहफा देना चाहते हैं और हम 'न' नहीं सुनेंगे।"

दरअसल, इस साल की शुरुआत में जर्मनी के पर्यावरण मंत्री ने हाथियों के संरक्षण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए बोत्सवाना जाकर हाथियों का शिकार करने और फिर उसे इम्पोर्ट करने पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए।

इसी का विरोध करते हुए बोत्सवाना के राष्ट्रपति ने जर्मनी को यह धमकी दी है। BBC के मुताबिक, राष्ट्रपति मासीसी ने कहा, "संरक्षण की कोशिशों की वजह से बोत्सवाना में हाथियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वे देश में फसलें बर्बाद कर रहे हैं, लोगों और खासकर छोटे बच्चों को कुचल रहे हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे अफ्रीकी लोग भूखे मर रहे हैं।"

हाथियों के शिकार के बदले फीस लेती है बोत्सवाना की सरकार
दरअसल, दुनिया में हाथियों की आबादी का एक तिहाई हिस्सा बोत्सवाना में रहता है। यहां इनकी संख्या 1 लाख 30 हजार से ज्यादा है। यह भारत में हाथियों की आबादी से 4 गुना ज्यादा है। पश्चिमी देशों और खासकर जर्मनी से लोग बोत्सवाना जैसे कई अफ्रीकी देशों में हाथियों के शिकार के लिए जाते हैं। इसके लिए यहां की सरकारें शिकारियों से हजारों डॉलर की फीस वसूलती हैं।

इन पैसों का इस्तेमाल हाथियों की सुरक्षा और क्षेत्रीय लोगों की जीविका के लिए किया जाता है। हाथियों का शिकार करने के बाद विदेशी इनके सिर और खाल को ट्रॉफी की तरह अपने देश वापस ले जाते हैं। इन्हें हंटिंग ट्रॉफी कहा जाता है। हालांकि, कई एनिमल राइट्स ग्रुप इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इस पर प्रतिबंध की मांग करते हैं।

ब्रिटेन को भी 10 हजार हाथी भेजने की धमकी दी थी
ब्रिटेन में भी 2019 के चुनाव के दौरान PM सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने दूसरे देश जाकर हाथियों के शिकार पर बैन लगाने के मुद्दे को अपने चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया था। इसके बाद इस साल मार्च में ब्रिटिश सांसदों ने हंटिंग ट्रॉफी पर बैन लगाने से जुड़ा एक बिल पास किया था।

इस पर बोत्सवाना के वन्यजीव मंत्री मथिम्खुलु ने पिछले महीने ब्रिटेन को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, "हम लंदन के हाइड पार्क में 10 हजार हाथी भेज देते हैं। इससे वहां के लोगों को भी पता चलेगा कि हाथियों के साथ रहना कैसा होता है। बोत्सवाना के कुछ इलाकों में लोगों से ज्यादा हाथी रहते हैं। ये अपने रास्ते में आने वाली फसलों के साथ ही छोटे बच्चों को भी कुचल देते हैं।"

बोत्सवाना के साथ ही जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसे देशों ने हाथी के दांत को बेचने की भी इजाजत मांगी है, जिससे वो हाथियों से परेशान अपने नागरिकों को पैसे कमाने का एक और जरिया दे सकें।

बोत्सवाना ने हाथियों के शिकार के लिए कोटा तय किया
बोत्सवाना में साल 2014 में हंटिंग ट्रॉफी पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद हाथियों की तादाद तेजी से बढ़ने लगी। क्षेत्रीय समुदायों की तरफ से दबाव बढ़ने के बाद साल 2019 में इस व्यवस्था को फिर शुरू किया गया। अब बोत्सवाना में हाथियों के शिकार के लिए सालाना एक कोटा तय किया जाता है।

देश में हाथियों की आबादी पर कंट्रोल करने के लिए कुछ समय पहले ही बोत्सवाना ने पड़ोसी देश अंगोला को 8 हजार हाथी दिए थे। इसके अलावा उन्होंने मोजाम्बीक को भी सैकड़ों हाथी देने की पेशकश की है। हाथियों के संरक्षण की मांग के बीच अब तक ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और बेल्जियम ऐसे देश हैं जो इनके शिकार और ट्रेड पर बैन लगा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
तेल अवीव: इजरायल पर ईरान के हवाई हमले को विफल करने में एयर डिफेंस सिस्टम ने प्रभावी भूमिका अदा की है। इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि ईरान द्वारा दागे…
 15 April 2024
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला…
 15 April 2024
ईरान ने कहा है कि दो सप्ताह पहले सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हुए जानलेवा हमलों के जवाब में उसने इसराइल पर हमला किया है. ईरान ने सीरिया में…
 15 April 2024
कनाडा के वैनकूवर में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की मौत हो गई। वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी।…
 15 April 2024
लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली…
 15 April 2024
1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमला हमला किया। ईरान ने 12 दिन बाद यानी 13 अप्रैल को इसके जवाब में इजराइल पर 300 मिसाइलों और…
 04 April 2024
पाकिस्तान में सत्ता के साथ न्यायपालिका को कंट्रोल करने में लगे सेना प्रमुख आसिफ मुनीर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने पर बुधवार…
 04 April 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) संवैधानिक रूप से उसका नहीं है। यह बात अवामी एक्शन कमेटी, मीरपुर के प्रमुख नेता आरिफ चौधरी ने कही है। मीरपुर PoK का प्रमुख…
 04 April 2024
ताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे…
Advt.