राहुल की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी 14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा

Updated on 12-03-2024 11:50 AM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज राहुल महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगे। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था।

47 साल तक यहां की लोकसभा सीट से कांग्रेस को कोई हरा नहीं पाया था। पिछली बार 2010 में सोनिया गांधी ने नंदुरबार का दौरा किया था। करीब 14 साल बाद गांधी परिवार से कोई सदस्य यहां जा रहा है।

कांग्रेस के लिए यह जगह कई मायनों में खास है। 2010 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड की लॉन्चिंग के लिए नंदुरबार के तेंभली गांव को चुना था।

सोनिया गांधी ने नंदुरबार से किया था राजनीतिक पारी का आगाज
नंदुरबार एसटी सीट महाराष्ट्र का एक संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के साथ-साथ उनकी पत्नी सोनिया गांधी भी महाराष्ट्र में नंदुरबार सीट से कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करती थीं।

1998 में, सोनिया गांधी ने नंदुरबार में एक विशाल रैली को संबोधित करके अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जहां उन्होंने घोषणा की थी कि वह सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी। उस वक्त कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 33 सीटें जीतीं थीं।

1967 से 2014 तक कांग्रेस को यहां कभी नहीं मिली हार
1967 के बाद से, 2014 और 2019 को छोड़कर, कांग्रेस ने नंदुरबार से हर बार जीत हासिल की है। हालांकि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता दिवंगत माणिकराव गावित ने 1981-2009 तक रिकॉर्ड नौ बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि 2014 में माणिकराव को भाजपा की डॉ हीना गावित से हार मिली। इसके बाद 2019 में भी यह सीट बीजेपी के खाते में आई।

आखिरी चरण में न्याय यात्रा, नासिक में ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करेंगे राहुल

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 12-17 मार्च आखिरी चरण के लिए नंदुरबार से महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वह धुले, नासिक, पालघर, ठाणे, मुंबई उपनगरीय और मुंबई शहर जिलों से यात्रा करेंगे।

नंदुरबार में उनका आदिवासी न्याय सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं नासिक में वह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन भी करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
1980 में अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को जनता पार्टी से निकाल दिया गया। वजह थी RSS की सदस्यता। जनता पार्टी का साफ कहना था कि जो…
 15 April 2024
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि देश में विपक्षी एकता नहीं है। इस कारण यह अपनी अधिकतर ताकत खो चुका है। कांग्रेस के संगठन में कई सारी…
 15 April 2024
असम में सिर्फ 150 रुपए में हवाई सफर किया जा सकता है। यह देश की सबसे सस्ती फ्लाइट है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम के…
 15 April 2024
इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन…
 15 April 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार (15 अप्रैल) को खत्म हो रही है। वे 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…
 15 April 2024
PM नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह वे केरल के त्रिशूर…
 15 April 2024
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के 21 रिटायर्ड जजों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ लोग सोचे-समझे ढंग से दबाव बनाकर, गलत सूचनाएं…
 15 April 2024
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। 2023 में 1 जुलाई से यात्रा शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 52…
 04 April 2024
लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच गुजरात में चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम चल रहे हैं। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता खुलकर अपने ही प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी…
Advt.