मानव कौल ने शेयर किया 'गंगाजल' का किस्सा:बोले- सेट पर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, 2 घंटे तक रुकी रही शूटिंग

Updated on 15-04-2024 01:52 PM

जॉली एलएलबी 2, तुम्हारी सुलू और बदला जैसी फिल्मों में काम कर चुके मानव कौल ने फिल्म ‘गंगाजल’ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा रोने लगी थीं। दरअसल, फिल्म के एक फाइट सीन की प्रैक्टिस चल रही थी। सीन के दौरान गलती से प्रियंका का पैर मानव को लग जाता है। मानव कहते हैं कि एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान ऐसा होना आम बात है। इसके बाद प्रियंका मानव से पूछती हैं कि वो ठीक हैं और इसी के साथ रोना शुरू कर देती हैं।

मानव बताते हैं कि इसके बाद प्रियंका बहुत देर तक रोती रहीं। इस वजह से शूटिंग को 2 घंटे के लिए रोकना पड़ा था।

प्रियंका ने इस फिल्म में एसपी आभा माथुर का रोल निभाया था। फिल्म 'जय गंगाजल' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन प्रकाश झा ने किया था। प्रियंका और मानव के अलावा अंकुश बाली, अरुण कुमार, निनाद कामत, जगत सिहं जैसे एक्टर्स ने फिल्म में काम किया था।

19 दिसम्बर 1976 को बारामुला, कश्मीर में जन्मे एक्टर, नाटककार, स्टेज डायरेक्टर और फिल्म डायरेक्टर मानव कौल एक बेहतरीन लेखक भी हैं। मानव ने एक्टर बनने के लिए मुंबई में बहुत स्ट्रगल किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन दिनों पैसों की तंगी थी। वो अपने रुममेट्स के साथ देर रात तक जागते थे। ताकि सुबह लेट उठ सकें और नाश्ते की जगह सीधा दोपहर का खाना खाएं। इससे पैसे बच जाते थे।

इसके अलावा भी उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। बता दें, मानव हाल ही में 'सी ए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा' और 'द फेम गेम' सीरीज में नजर आए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ पर कटाक्ष किया है। एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि बहुत…
 15 April 2024
जॉली एलएलबी 2, तुम्हारी सुलू और बदला जैसी फिल्मों में काम कर चुके मानव कौल ने फिल्म ‘गंगाजल’ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के…
 15 April 2024
सोशल मीडिया पर हलचल मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने हाल ही में अपनी नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है। उन्होंने अपनी सफलता और शानदार लाइफस्टाइल…
 15 April 2024
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। इनकी दो साल पहले शादी हुई थी और 14 अप्रैल को ये अपनी दूसरी सालगिरह का जश्न…
 15 April 2024
कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन सौंदर्या जगदीश की कथित आत्महत्या की कोशिश के बाद मौत हो गई। पुलिस एर उनके करीबी सूत्रों ने रविवार, 14 अप्रैल को इस बात की…
 15 April 2024
अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत कमाई नहीं कर पा रही हो, लेकिन फिल्‍म देखकर दर्शक इसकी तारीफ जरूर कर रहे हैं। ईद…
 15 April 2024
मुंबई के ब्रांदा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट खूब चर्चा में है। समंदर किनारे बसे इस अपार्टेमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह 4:55 बजे, चार-से पांच राउंड फायरिंग हुई थी।…
 15 April 2024
बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई गोलीबारी मामले में दो सिंदग्‍धों को हिरासत में लिया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, पुलिस ने इन दोनों को…
 21 March 2024
उर्फी जावेद टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इसके अलावा वो अपने अनोखे आउटफिट्स के लिए भी जानी जाती हैं। हर बार कुछ ऐसी ड्रेस बनाती हैं और उसे पहनकर पपाराजी…
Advt.