यमुना एक्सप्रेस-वे से अप्रैल तक जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, सितंबर से पहले पूरा हो जाएगा काम

Updated on 21-03-2024 05:56 PM
नई दिल्ली: यमुना अथॉरिटी एरिया के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का काम तेजी से चल रहा है। टाटा प्रोजेक्ट टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी और रनवे का निर्माण कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर नेविगेशन और सर्विलांस उपकरण लगने शुरू हो गए हैं। अब यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट अप्रैल तक जुड़ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की बैठक में सभी एजेंसियों से समन्वय बनाकर समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जेवर एयपोर्ट का काम सितंबर 2024 से पहले पूरा हो जाएगा। सितंबर से एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जेवर एयरपोर्ट का काम निर्माण निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा।

तेजी से पूरा किया जा रहा काम

जेवर में एयरपोर्ट का काम इस समय युद्ध स्तर पर चल रहा है। करीब 7 हजार से ज्यादा वर्कर यहां 24 घंटे काम कर रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुविधाओं को विकसित किए जाने की योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। साल के अंत तक एयरपोर्ट को फुल ऑपरेशनल बनाया जा सकता है। इस प्रकार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष योजनाओं को तैयार किया गया है। नोएडा एयरपोर्ट ने विमानन सेवाओं के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ समझौता किया है। इसके तहत इस एयरपोर्ट को दुनिया की सबसे अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण मुहैया कराई जानी है। एयर ट्रैफिक सेवाओं पर मौसम का असर नहीं पड़ेगा। हर मौसम में फ्लाइट के लैंडिंग और टेकऑफ की सुविधा दिए जाने की तैयारी है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी देश में सबसे बेहतर बनाए जाने की योजना है। जेवर एयरपोर्ट को तत्काल कई सड़कों से जोड़ा जा रहा है। हाईस्पीड कनेक्टिविटी में समय लग सकता है।

इस वजह से खास है जेवर एयरपोर्ट

यह एयरपोर्ट उत्‍तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। देश में अभी तक तमिलनाडु और केरल ही ऐसे राज्य हैं जहां 4-4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। अब आने वाले समय में उत्‍तर प्रदेश सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्‍य हो जाएगा। राज्‍य में 2012 तक केवल दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे। यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण 5,845 हेक्टेयर जमीन पर हो रहा है। यहां से एक साथ कम से कम 178 विमान उड़ान भर सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
नई दिल्ली: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यह देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसमें देश-विदेश के करीब 35,000 बच्चे पढ़ते हैं। जालंधर में इस यूनिवर्सिटी का कैंपस 600 एकड़…
 15 April 2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। देश का कर्ज करीब 35 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। अमेरिका का…
 15 April 2024
अब टेस्ला की सभी कारों के लिए सेमीकंडक्टर चिप टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बनाएगी। अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर टेस्ला ने इसके लिए टाटा के साथ स्ट्रैटेजिक डील साइन किया है।इस डील के…
 15 April 2024
बायजूस इंडिया के CEO अर्जुन मोहन ने पदभार संभालने के लगभग 7 महीने बाद इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब कंपनी ने फाउंडर रवींद्रन बायजू 4 साल बाद ने…
 15 April 2024
नई दिल्ली: इजरायल पर ईरान के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने का अंदेशा जताया जा रहा था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल की…
 15 April 2024
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। वहीं सुबह…
 15 April 2024
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज भी एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना बढ़त के साथ खुला है। गोल्ड में तेजी जारी है। हाल के…
 15 April 2024
नई दिल्ली: ईरान ने इजरायल पर अटैक किया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर पड़ सकता…
 04 April 2024
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का शेयर बाजार पर कैसा असर पड़ेगा? इस सवाल की तस्वीर 4 जून को चुनावी नतीजा सामने आने के बाद साफ हो सकती है। मगर, हालिया इतिहास…
Advt.