बदायूं डबल मर्डर का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार : बरेली में ऑटो में बैठे वीडियो सामने आया

Updated on 21-03-2024 01:27 PM

बदायूं डबल मर्डर केस में 2 दिनों से फरार चल रहे आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से अरेस्ट कर लिया है। वह बरेली से पीलीभीत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कह रहा है, 'मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है।'

पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। ​​​​जावेद और उसके भाई साजिद ने ​19 मार्च की शाम बदायूं की बाबा कॉलोनी में 2 सगे भाइयों की जानवर काटने वाले चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। बच्चों की उम्र 13 और 6 साल थी।

वारदात से गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया था। आरोपियों की बाइक और दुकान में तोड़फोड़ की थी। वारदात के 3 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 20 मार्च को मारे गए दोनों बच्चों को पोस्टमॉर्टम हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 साल के बच्चे शरीर पर 9 घाव मिले, जबकि 6 साल के बच्चे के शरीर पर 11 घाव मिले हैं। दोनों के गले, हाथ, गर्दन, सीने और पेट पर चाकू से वार किए गए।

मृतकों के घर के सामने ही है आरोपियों का सैलून

बाबा काॅलोनी में रहने वाले विनोद कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। वे यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। संगीता घर में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। विनोद वारदात के वक्त किसी काम से बाहर गए थे। इनके 3 बच्चे थे।

विनोद कुमार ने 20 मार्च को FIR में बताया था- मंगलवार शाम को घर के सामने सैलून की दुकान करने वाला साजिद, जावेद के साथ बाइक से आया। उस वक्त घर पर पत्नी संगीता और मां मुन्नी देवी और 3 बच्चे, जिनके नाम हैं-आयुष (13), पीयूष (9) और आहान (6) मौजूद थे।

साजिद ने पत्नी से कहा कि मेरी पत्नी को डिलीवरी होनी है। डॉक्टर ने 11 बजे रात का समय दिया है। उस समय तक जावेद घर के बाहर खड़ा था। साजिद ने पत्नी से 5000 रुपए मांगे। पत्नी ने कहा कि अभी लाकर देती हूं, तभी साजिद ने बेटे पीयूष से पुड़िया लाने को कहा। पीयूष पुड़िया लेने चला गया।

फिर साजिद ने पत्नी से कहा-पता नहीं, आज मेरा मन घबरा रहा है। थोड़ी देर छत पर घूम लेता हूं। फिर पीयूष को अपने साथ छत लेकर चल दिया। आयुष से पानी लाने को कहा। फिर उसने भाई जावेद को भी अंदर बुला लिया। जावेद-साजिद, आयुष और आहान को साथ लेकर छत पर चले गए। पत्नी संगीता पैसे लेने अंदर घर में चली गई। पत्नी अंदर से पैसे लेकर बाहर आई, तो साजिद-जावेद जीने से उतर रहे थे।

साजिद-जावेद के हाथ में खून से सनी हुई छुरी थी। उन्होंने पत्नी को देखते ही कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है। यह देखकर पत्नी घबरा गई। फिर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोग आ गए। लोगों ने साजिद को पकड़ लिया। जावेद भाग गया।बाद में आरोपी साजिद खुद को किसी तरह छुड़ाकर फरार हो गया था।

सैलून से सामान निकालकर बाहर फेंका, आग लगाई
घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के सैलून में तोड़फोड़ की। सामान को सड़क पर फेंककर आग लगा दी। भीड़ ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। घरवालों ने शव लेने आई एम्बुलेंस को भी वापस कर दिया। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई।

तब जाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और हाईवे से जाम खुलवाया गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर SSP आलोक प्रियदर्शी और DM मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझा कर शांत कराया।

शेखूपुरा जंगल में मारा गया आरोपी
घटना के बाद पुलिस अफसरों ने साजिद और जावेद की तलाश में तीन टीमें लगा दीं। सर्विलांस से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस लोकेशन को ट्रेस करते हुए सिविल लाइन थाने के शेखूपुरा जंगल में पहुंची। वहां पर टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी शुरू की।

इसी दौरान एक गोली साजिद के पैर में लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हुई है। वह बाबापुरी इलाके का रहने वाला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
1980 में अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को जनता पार्टी से निकाल दिया गया। वजह थी RSS की सदस्यता। जनता पार्टी का साफ कहना था कि जो…
 15 April 2024
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि देश में विपक्षी एकता नहीं है। इस कारण यह अपनी अधिकतर ताकत खो चुका है। कांग्रेस के संगठन में कई सारी…
 15 April 2024
असम में सिर्फ 150 रुपए में हवाई सफर किया जा सकता है। यह देश की सबसे सस्ती फ्लाइट है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम के…
 15 April 2024
इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन…
 15 April 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार (15 अप्रैल) को खत्म हो रही है। वे 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…
 15 April 2024
PM नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह वे केरल के त्रिशूर…
 15 April 2024
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के 21 रिटायर्ड जजों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ लोग सोचे-समझे ढंग से दबाव बनाकर, गलत सूचनाएं…
 15 April 2024
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। 2023 में 1 जुलाई से यात्रा शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 52…
 04 April 2024
लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच गुजरात में चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम चल रहे हैं। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता खुलकर अपने ही प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी…
Advt.