कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर ED की रेड:रांची, हजारीबाग समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

Updated on 12-03-2024 11:48 AM

झारखंड में ED ने 17 जगहों पर छापेमारी की है। इनमें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही बड़कागांव में उनके आवास पर भी टीम पहुंची है। यह छापेमारी कई केस से जुड़ी बताई जा रही है। रांची में उनके घर के अलावे बिरसा चौक के पास हजारीबाग सदर के सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।

साथ ही हजारीबाग में भी छापेमारी की गई है। जिसमें विधायक अंबा प्रसाद के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकाने शामिल है। इसमें चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेन्द्र साव और राजू साव के छह ठिकाने शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में ईडी के रांची जोनल ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के उप निदेशक स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर के बारे में जानकारी मांगी थी।

हजारीबाग में 5 ठिकानों पर रेड

हजारीबाग में पांच ठिकानों पर रेड जारी है। ईडी ने अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों का मोबाइल तक सीज किया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हुडहुडु स्थित विधायक अंबा प्रसाद के घर पर रात एक बजे ही पहुंची थी। आधे दर्जन से अधिक अंबा प्रसाद के सगे संबंधी के घर पर ईडी ने दबिश दी है। इसके साथ ही केरेडारी में भी राजू साव के आवास पर ईडी ने कार्रवाई की है।

हजारीबाग में इसके पहले भी ईडी ने छापेमारी की है, लेकिन यह पहली बार है कि किसी जनप्रतिनिधि के घर हजारीबाग में छापेमारी की जा रही है।

विधायक आवास पर जुटे समर्थक

छापेमारी की खबर के बाद कई समर्थक अंबा प्रसाद के आवास तक पहुंचे हैं लेकिन सीआरपीएफ ने पूरे घर को सुरक्षित घेरे में ले लिया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। विधायक अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी घर में हैं। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि हर एक ठिकानों पर ईडी की 10 से 12 सदस्यीय टीम ने दस्तक दी है। उनके विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है साथ ही साथ प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है।

वही खजांची तालाब स्थित जाने-माने कोयला व्यवसायी राजेंद्र साहू के घर में भी ईडी की छापेमारी चल रही है। यहां पहले भी इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी, जो लगभग तीन दिनों तक चली थी।

अंबा प्रसाद सबसे कम उम्र की विधायक हैं

2019 में अंबा प्रसाद ने बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र की विधायक बनने का इतिहास रचा था। मात्र 27 साल की उम्र में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को हराया था। एक ही विधानसभा क्षेत्र से पिता और मां की जीत के बाद बेटी अंबा प्रसाद ने जीतकर अपने मां-बाप की बहादुर और सफल बेटी होने का सबूत दिया।

अंबा ने 12वीं की पढ़ाई डीएवी स्कूल, हजारीबाग से पूरी की। 2009-12 में विभावि से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से 2012-14 में पीजीडीएम (एचआर) की डिग्री हासिल की। उसके बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। उन्हीं दिनों कफन सत्याग्रह के दौरान उनकी मां निर्मला देवी और पिता योगेंद्र साव को जेल भेज दिया गया, तो अंबा प्रसाद दिल्ली की पढ़ाई छोड़कर हजारीबाग लौट आईं। फिर हजारीबाग कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की और माता -पिता पर दर्ज मुकदमों को उन्होंने खुद देखना शुरू किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
1980 में अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को जनता पार्टी से निकाल दिया गया। वजह थी RSS की सदस्यता। जनता पार्टी का साफ कहना था कि जो…
 15 April 2024
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि देश में विपक्षी एकता नहीं है। इस कारण यह अपनी अधिकतर ताकत खो चुका है। कांग्रेस के संगठन में कई सारी…
 15 April 2024
असम में सिर्फ 150 रुपए में हवाई सफर किया जा सकता है। यह देश की सबसे सस्ती फ्लाइट है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम के…
 15 April 2024
इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन…
 15 April 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार (15 अप्रैल) को खत्म हो रही है। वे 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…
 15 April 2024
PM नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह वे केरल के त्रिशूर…
 15 April 2024
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के 21 रिटायर्ड जजों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ लोग सोचे-समझे ढंग से दबाव बनाकर, गलत सूचनाएं…
 15 April 2024
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। 2023 में 1 जुलाई से यात्रा शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 52…
 04 April 2024
लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच गुजरात में चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम चल रहे हैं। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता खुलकर अपने ही प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी…
Advt.