केजरीवाल के घर के बाहर हिंदू शरणार्थियों का प्रदर्शन:कल कहा था- शरणार्थी आए तो चोरियां-लूट बढ़ेगी, आज बोले- हमारे हक की नौकरी उन्हें दी जाएगी

Updated on 14-03-2024 01:58 PM

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इन शरणार्थियों में केजरीवाल के उस बयान को लेकर गुस्सा है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी भारत आएंगे तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी। चोरी और लूट जैसे अपराध बढ़ जाएंगे।

प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने आज (14 मार्च) को फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि CAA देश के लिए खतरनाक है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भारत सरकार दरवाजे खोलेगी तो उन्हें यहां नौकरियां और घर दिए जाएंगे। भारत में वैसे ही रोजगार की कमी है। यहां के लोगों की नौकरियां दूसरे देश से आए लोगों को दी जाएंगी। ये मुझे मंजूर नहीं।

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या सामने पाकिस्तानियों की झुग्गी होगी तो आप सुरक्षित महसूस करोगे?

CAA को लेकर केजरीवाल के इस बयानों पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि केजरीवाल को जानकारी नहीं है। नागरिकता 2014 तक भारत में आ चुके शरणार्थियों को दी जाएगी।

केजरीवाल ने 2 दिन में दो बयान दिए

आज का बयान: देश वासियों के टैक्स पर पाकिस्तानियों को बसाएंगे?
केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, 'पार्टीशन के वक्त जो माइग्रेशन हुआ था, उससे भी बड़ा माइग्रेशन होगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में 3-4 करोड़ अल्पसंख्यक रहते हैं। भारत की नागरिकता उनका सपना और भारत ने दरवाजा खोल दिया तो वो यहां आएंगे। तब आप क्या करेंगे।

गृहमंत्री कह रहे हैं। 2014 से पहले आ चुके लोगों को बसाया जाएगा। क्या अभी आना बंद हो गया है? 2014 से पहले इन लोगों में डर था कि पकड़े गए तो घुसपैठिए हैं, जेल में डाल दिया जाएगा। इतने दरवाजे खोल रहे हैं, इसके बाद इतनी भारी संख्या में लोग आने वाले हैं कि कल्पना करना मुश्किल है।

अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को लाकर उन्हें नौकरी दोगे, उनके राशन कार्ड बनाओगे। पाकिस्तान के लोगों ने टैक्स नहीं दिया। यहां के लोगों ने दिया है। यहां के लोगों के टैक्स के पैसे से आप उन लोगों को बसाना चाहते हो, मुझे यह मंजूर नहीं है।

लोगों से पूछता हूं कि अगर आप सड़क के उस पार पाकिस्तान से आए लोगों की झुग्गियां बसा दी गईं तो ये आपको मंजूर होगा। क्या आपकी बहू-बेटियां सुरक्षित होंगी। आप खुद को सुरक्षित महसूस करोगे। क्या देश सुरक्षित रहेगा। ऐसे कई लोगों को पाकिस्तान ही भेज देगा। कानून-व्यस्था की समस्या पैदा हो जाएगी।

कनाडा ने अपने दरवाजे खोले, विकसित देश था और आज हालत खराब है। अब वो इमिग्रेशन रोक रहे हैं। USस में रोका जा रहा है। पूरी दुनिया का हाल है। हमारे देश में पिछले 10 साल में 11 लाख उद्योगपतियों ने भारत छोड़ा, केंद्र की नीतियों और अत्याचार की वजह से देश छोड़ा। ये अमीर हैं, ये व्यापार खोलेंगे, फैक्ट्री लगाएंगे और रोजगार देंगे। इन्हें आप लाइए।'

एक दिन पहले कहा था- भाजपा इन्हें अपने घर में बसाएगी, रोजगार देगी?
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करके कहा था, ''भाजपा हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती, लेकिन वे पाकिस्तान के बच्चों को नौकरी देना चाहते हैं। हमारे कई लोग बेघर हैं लेकिन BJP पाकिस्तान से आए लोगों को यहां बसाना चाहती है। वे हमारी नौकरियां अपने बच्चों को देना चाहते हैं। वे पाकिस्तानियों को हमारे वाजिब घरों में बसाना चाहते हैं।

दुनिया में कोई देश पड़ोसियों को अपने देश में नहीं लाना चाहता। भाजपा अकेली पार्टी है, जो पड़ोसी देश के गरीबों को अपने यहां लाने के लिए दरवाजे खोल रही है। इन्हें भाजपा वाले अपने घर में रखेंगे, इन्हें रोजगार देंगे। कुछ लोगों का कहना है कि ये पूरा खेल वोट बैंक की गंदी राजनीति है। भाजपा चुन-चुनकर देश में इन्हें बसाएगी और वोट बैंक बनेगा। अगले चुनाव में ये भाजपा का फेवर करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
1980 में अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को जनता पार्टी से निकाल दिया गया। वजह थी RSS की सदस्यता। जनता पार्टी का साफ कहना था कि जो…
 15 April 2024
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि देश में विपक्षी एकता नहीं है। इस कारण यह अपनी अधिकतर ताकत खो चुका है। कांग्रेस के संगठन में कई सारी…
 15 April 2024
असम में सिर्फ 150 रुपए में हवाई सफर किया जा सकता है। यह देश की सबसे सस्ती फ्लाइट है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम के…
 15 April 2024
इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन…
 15 April 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार (15 अप्रैल) को खत्म हो रही है। वे 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…
 15 April 2024
PM नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह वे केरल के त्रिशूर…
 15 April 2024
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के 21 रिटायर्ड जजों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ लोग सोचे-समझे ढंग से दबाव बनाकर, गलत सूचनाएं…
 15 April 2024
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। 2023 में 1 जुलाई से यात्रा शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 52…
 04 April 2024
लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच गुजरात में चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम चल रहे हैं। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता खुलकर अपने ही प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं तो दूसरी…
Advt.