अडानी ग्रुप गुजरात में बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी पार्क, स्पेस से भी आएगा नजर, देखें डिटेल्स

Updated on 21-03-2024 05:55 PM
नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा क्लीन एनर्जी पार्क गुजरात में बन रहा है। ये साइज में पेरिस से पांच गुना बड़ा होगा। यह इतना बड़ा होगा कि स्पेस से भी दिखाई देगा। इस प्लांट से इतनी बिजनी निकलेगी कि वह पूरे स्विट्जरलैंड को चला सकती है। अडानी ग्रुप गुजरात के कच्छ के रण में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क (World Biggest Clean Energy Plant) स्थापित कर रहा है। ये पार्क करीब 726 वर्ग किलोमीटर के विशाल एरिया को कवर करेगा। इससे दो करोड़ से ज्यादा घरों के लिए करीब 30 गीगावॉट बिजली का प्रोडक्शन होगा। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड करीब 20 बिलियन डॉलर की लागत से पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात में एक विशाल सौर और पवन ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कर रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क होगा, जब लगभग पांच वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की सफलता भारत में प्रदूषण के लेवल को कम करने और जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। कोयला अभी भी भारत द्वारा उत्पादित बिजली का 70% हिस्सा है।

यहां बन रहा प्लांट

गुजरात में जहां पर यह प्लांट बन रहा है वह काफी बड़ा क्षेत्र है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां कोई वन्यजीव नहीं है, कोई वनस्पति नहीं है, कोई आवास नहीं है। अडानी ग्रुप के मुताबिक, इस जमीन का इससे बेहतर कोई वैकल्पिक उपयोग नहीं है। जनवरी 2023 के बाद से कंपनी की भारी गिरावट के बावजूद कंपनी की इस बड़ी हरित योजनाओं को कोई ठेस नहीं पहुंची है। यह वो समय था जब अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। गौतम अडानी की नेटवर्थ को भी काफी नुकसान हुआ था।

अडानी ग्रुप करेगा बड़ा निवेश

उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप अगले 10 वर्षों में अपने पोर्ट, पॉवर और सीमेंट परिचालन में ग्रीन एनर्जी बदलाव के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। ग्रुप का लक्ष्य 2050 तक नेट जीरो उत्सर्जक बनना है। इसके लिए ग्रुप की कंपनियों की ओर से अगले दशक में 100 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इसमें से 70 फीसदी निवेश क्लीन एनर्जी के लिए होगा। अडानी ग्रुप ने अपनी पांच कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के लिए साल 2050 या उससे पहले नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
नई दिल्ली: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यह देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसमें देश-विदेश के करीब 35,000 बच्चे पढ़ते हैं। जालंधर में इस यूनिवर्सिटी का कैंपस 600 एकड़…
 15 April 2024
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। देश का कर्ज करीब 35 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। अमेरिका का…
 15 April 2024
अब टेस्ला की सभी कारों के लिए सेमीकंडक्टर चिप टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बनाएगी। अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर टेस्ला ने इसके लिए टाटा के साथ स्ट्रैटेजिक डील साइन किया है।इस डील के…
 15 April 2024
बायजूस इंडिया के CEO अर्जुन मोहन ने पदभार संभालने के लगभग 7 महीने बाद इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब कंपनी ने फाउंडर रवींद्रन बायजू 4 साल बाद ने…
 15 April 2024
नई दिल्ली: इजरायल पर ईरान के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने का अंदेशा जताया जा रहा था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल की…
 15 April 2024
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। वहीं सुबह…
 15 April 2024
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज भी एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना बढ़त के साथ खुला है। गोल्ड में तेजी जारी है। हाल के…
 15 April 2024
नई दिल्ली: ईरान ने इजरायल पर अटैक किया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस युद्ध का असर कई देशों पर पड़ सकता…
 04 April 2024
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का शेयर बाजार पर कैसा असर पड़ेगा? इस सवाल की तस्वीर 4 जून को चुनावी नतीजा सामने आने के बाद साफ हो सकती है। मगर, हालिया इतिहास…
Advt.