संभाजी महाराज के सम्मान में रचा गया विश्व रिकॉर्ड, उमड़ा आस्था का सैलाब
पुणे. महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ अंतर्गत मोशी में स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक पर राज्य की पारंपरिक और भव्य ढोल-ताशा संस्कृति का ऐसा अनुपम रूप देखने को मिला, जिसने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस महा-आयोजन में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र के कुल 151 प्रतिष्ठित ढोल-ताशा पथकों से जुड़े लगभग 5,000 वादक एक ही ताल, लय और अद्भुत ऊर्जा के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करने उतरे। यह भव्य प्रदर्शन हिंदूभूषण छत्रपति संभाजी महाराज के 140 फीट ऊंचे स्मारक और 128 मीटर ऊंचे विशाल भगवा ध्वज को समर्पित एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मानद वंदना थी।
राष्ट्रभक्ति और शिवकाल के गौरव की गूंज
हिंदूभूषण स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में जब हजारों ढोल एक साथ बजे, तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और ऐतिहासिक शिवकाल के गौरव की गूंज से सराबोर हो गया। इस अद्वितीय और भव्य क्षण के गवाह बनने के लिए वहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था, जिसने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गड़गड़ाहट और वादकों का अनुशासन देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

फूड स्टॉल में आग लगने से जबलपुर स्टेशन पर अफरा-तफरी, पार्सल भी आए चपेट में
वॉयजर-1 ने रचा इतिहास, पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना
शिवराज सिंह चौहान करेंगे देश की पहली बर्ड फ्लू वैक्सीन का लोकार्पण, 20 नवंबर को कार्यक्रम
10 साल में सबसे खराब फेस्टिव तिमाही, स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग का दबदबा कायम