बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी, करोड़ों का कैश बरामद
बेतिया: बेतिया में गुरुवार के दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है. बेतिया में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की शिकायत मिली है , जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है. छापेमारी से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम सुबह से जिला शिक्षा पदाधिकारी के किराए के मकान में रेड की है. साथ ही शिक्षा पदाधिकारी से पूछताछ कर रही है. रेड के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है.
DEO के पद पर हैं पदस्थापित
विजिलेंस की टीम ने स्थानीय पुलिस से शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है. DEO के घर पर विजिलेंस की सुबह से रेड चल रही है. बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी पर आरोप है कि अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की शिकायत मिली, जिस मामले में विजिलेंस की टीम ने रेड डाली है. जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण लगभग 3 साल से जिला में DEO के पद पर पदस्थापित हैं.
करोड़ो में कैश हुआ बरामद
शिक्षा पदाधिकारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित बसंत बिहार मोहल्ले में किराए के घर में रहते हैं, जहां छापेमारी चल रही है. साथ ही टीम उनके घर पर कई घंटों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि करोड़ो में कैश बरामद हुआ है. घर के अंदर पुलिस बल तैनात है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत के कई ठिकानों पर पुलिस और विजिलेंस की टीम रेड कर रही है. बेतिया के अलावा अन्य ठिकानों पर हो रही छापेमारी में क्या कुछ मिला है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 जनवरी 2026)
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की नापाक कोशिश नाकाम, जैश का आतंकी ढेर
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर, हिमांशु भाऊ गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
मऊगंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 199 जोड़ों का विवाह
शिवराज ने निभाया वादा, दिव्यांग दोस्त को दी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
एलएन मेडिकल कॉलेज जेके अस्पताल में मौत को मात देकर लौटा युवक