लखीमपुर खीरी में रफ्तार का कहर: तेज कार की टक्कर से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार देर रात दो बजे भीषण हादसा हो गया। भीरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक कई फीट उछलकर दूर जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। रात होने के कारण काफी देर तक तीनों सड़क पर घायल पड़े रहे। कार सवार हादसे के बाद फरार हो गया। सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान रोहित गुप्ता, हाशिव और संदीप शुक्ला के रूप में हुई है। रोहित पहड़ियां का रहने वाला था। तीनों एक ही बाइक से पलिया से खीरी लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे नहर में घुस गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
दुर्घटना के समय अंधेरा था, जिस कारण काफी समय तक किसी को मदद के लिए नहीं बुलाया जा सका। बाद में, कुछ राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। टक्कर के बाद कार में सवार लोग अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। कार का अगला हिस्सा भी इस टक्कर में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह घटना शनिवार तड़के लगभग 2 बजे हुई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 दिसंबर 2025)
संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन