चांदी 1,655 रुपए गिरकर 1.12 लाख रुपए किलो पर आई
- सोने का दाम 603 रुपए कम होकर 98, रुपए
- 414 प्रति 10 ग्राम हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 31 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 603 रुपए गिरकर 98,414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 99,017 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,655 रुपए कम होकर 1,11,745 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,400 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,180 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,850 रुपए
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,030 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,700 रुपए
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,030 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,700 रुपए
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,030 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,700 रुपए
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,080 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800 रुपए

TVK सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम, सीएम विजय ने साझा की उपलब्धियां
सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा लुढ़का, IT स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें
IPO में शेयर मिला या नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक; जानें पूरा तरीका
‘ब्लैक विडो’ के नाम से मशहूर महिलाएं, रूस में आतंक की खौफनाक दास्तान
अटल जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को लेकर सवाल, ‘अटल परिसर’ में नहीं दिखी नेताओं की मौजूदगी