• एपल का नया iOS26 अनवील

  • स्टारलिंक दो महीने में भारत में सैटेलाइट-इंटरनेट सर्विस शुरू करेगी

नई दिल्ली। कल की बड़ी खबर लोन की EMI से जुड़ी रही। 4 सरकारी बैंकों के लोन सस्ते हो गए हैं। RBI की ओर से रेपो रेट में की गई 0.50% की कटौती के बाद इन सरकारी बैंकों ने भी अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 0.50% कम कर दिया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। वहीं देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शशिधर जगदीशन के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज हुई है। मुंबई के लीलावती अस्पताल को चलाने वाले लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट ने ये FIR दर्ज कराई है।

 

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर...

  • शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।