नाना पाटेकर का आखिरी भाषण हुआ वायरल, बोले- ‘पता नहीं कल रहूं या नहीं’, चार दिन पहले कार्यक्रम में थे शामिल
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। अभिनेता अपने अंतिम दिनों में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोवा में थे। उन्होंने 4 अक्टूबर को डोना पाउला के ताज सिडाडे डी गोवा में सम्राट क्लब इंटरनेशनल, स्टेट-I के स्थापना समारोह में अपनी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज कराई थी, जहां राजश्री ए. खांडेपारकर को 2026-27 के लिए स्टेट प्रेसिडेंट बनाया गया था।
कार्यक्रम में पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर की की थी तारीफ
सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहने नाना पाटेकर ने इस समारोह को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया और एक नेता के रूप में उनके काम करने के तरीकों की खुलकर सराहना की थी। इसके अलावा निधन से कुछ दिन पहले उन्हें पणजी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गोवा का पारंपरिक वाद्ययंत्र 'शमेल' बजाते हुए भी देखा गया था।
मौत से चार दिन पहले कही थी यह बड़ी बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता ने मराठी में जीवन और मृत्यु का एक बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि हर किसी को एक दिन इस दुनिया से जाना है यानी मौत सभी को आनी है। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह कल यहां रहेंगे या नहीं, और हर व्यक्ति के जीवन में वह समय जरूर आता है। उन्होंने सीख दी थी कि अपने परिवार के लिए जीने के साथ-साथ यह जरूर सोचना चाहिए कि क्या हम वह कर पा रहे हैं जो वास्तव में करना चाहते हैं।
कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में हुआ निधन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज कर उनका पोस्टमार्टम किया गया है।
इस फिल्म में आए थे नजर
अपने अभिनय के जलवे बिखेरने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपने करियर के अंतिम पड़ाव में फिल्म 'ओ'रोमियो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

फूड स्टॉल में आग लगने से जबलपुर स्टेशन पर अफरा-तफरी, पार्सल भी आए चपेट में
वॉयजर-1 ने रचा इतिहास, पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना
शिवराज सिंह चौहान करेंगे देश की पहली बर्ड फ्लू वैक्सीन का लोकार्पण, 20 नवंबर को कार्यक्रम
10 साल में सबसे खराब फेस्टिव तिमाही, स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग का दबदबा कायम