EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदुखेड़ा SDM का रीडर 30 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
जबलपुर: एसडीएम कार्यालय में ईओडब्ल्यू का छापा, 30 हजार की घूस लेते स्टेनो रंगे हाथों गिरफ्तार
जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जबलपुर टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी स्टेनो टीएनसीपी (TNCP) की रिपोर्ट आगे बढ़ाने के एवज में एक कोलोनाइजर से 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
कोलोनाइजर ने दर्ज कराई थी शिकायत
ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पेशे से कोलोनाइजर संजय ने अपनी कॉलोनी के निर्माण का नक्शा पास कराने के लिए एसडीएम कार्यालय में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट (Site Inspection Report) के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि उनके आवेदन पर जानबूझकर देरी की जा रही थी और मामले को लटकाया जा रहा था।
रिपोर्ट के बदले मांगी गई थी मोटी रकम
जब संजय राय ने इस देरी के संबंध में एसडीएम के स्टेनो सौरभ यादव से संपर्क किया, तो उसने रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने भ्रष्टाचार की इस मांग की सूचना तत्काल ईओडब्ल्यू को दी।
जाल बिछाकर की गई कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य माध्यमों से मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही संजय राय ने एसडीएम पूजा सोनी के दफ्तर में स्टेनो सौरभ यादव को रिश्वत के पैसे दिए, टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू की इस अचानक कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

एक बार फिर साथ दिखे इब्राहिम और पलक, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
केरल में शिगेला संक्रमण का खौफ: कोझिकोड में 4 साल की बच्ची की मौत के बाद अलर्ट
नागा बाबू-प्रकाश राज की जुबानी जंग के बीच राम गोपाल वर्मा ने खोले अपने पत्ते
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ रुपये का अवैध सोना जब्त
कर्नाटक कांग्रेस को बड़ा झटका: एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नशे के कारोबार की परतें खुलीं, नूरी-तबस्सुम की भूमिका पर बड़ा खुलासा