पीजीआई डॉक्टर सहित बीते 24 घंटे में आए कोविड के तीन नए मामले
अलर्ट पर अस्पताल
लखनऊ लखनऊ । राजधानी में बीते 24 घंटे में तीन नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें पीजीआई के डॉक्टर भी शामिल हैं। 42 साल के पुरुष और 27 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों ही संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री है। पीजीआई के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 मई को वो गाजियाबाद गए थे। लौटने पर उन्हें बुखार के साथ जुकाम की शिकायत हुई। जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह होम आइसोलेशन में हैं।विज्ञापन
लक्षण दिखने पर कराई जांच
सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नए मरीजों में बादशाह नगर के पेपर मिल कॉलोनी निवासी 42 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। उन्हें 5 जून से लगातार बुखार आ रहा है। निजी लैब में जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल होम आइसोलेशन में उनका इलाज चल रहा।
गोमती नगर निवासी युवती की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
लखनऊ के विनीत खंड गोमतीनगर निवासी 27 साल की युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवती की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। 30 मई से 6 जून तक वो दिल्ली में रही। 6 जून को तेजस ट्रेन से उन्होंने लखनऊ की वापसी की। इस बीच लगातार बुखार और जुकाम जैसे लक्षण थे। जांच के लिए सैंपल देने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका भी फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी