"झारखंड में 'कोल्ड टॉर्चर' पार्ट-2! अगले 72 घंटे रांची समेत 12 जिलों के लिए भारी, कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट
रांची। Jharkhand Weather एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर लौटने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक झारखंड के अधिकांश जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से पारा गिरने और कनकनी बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
गुमला सबसे ठंडा, मैक्लुस्कीगंज में भी राहत अस्थायी
रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में पिछले तीन दिनों से माइनस में चल रहा तापमान अब बढ़कर 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।
इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और गुमला में शीतलहर का असर रहेगा। वहीं 14 से 16 जनवरी तक रांची सहित खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में भी Jharkhand Weather का मिजाज सख्त बना रहेगा। मकर संक्रांति के दौरान भी ठंड और कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है।
कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, रातें रहेंगी ज्यादा सर्द
सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दिन में तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बनी रहेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरेगा। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दावा, देश का 65% मोबाइल फोन प्रोडक्शन यूपी में
यूपी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट
20 दिन में दूसरी बार बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, बोले सब सही जा रहा है
सोनम कपूर की गोद भराई में दिखी सनातन धर्म के 'सीमन्तोन्नयन' परंपरा की झलक, अभिनेत्री ने बताया महत्व
‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार