25 रुपए के टोल पर बवाल! BJP महिला नेताओं से भिड़े टोलकर्मी, नियमों की उड़ती दिखी धज्जियां
आरोन।
गुना जिले के बजरंगगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब महज ₹25 के टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मियों और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे सहित अन्य महिला नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। जानकारी के मुताबिक, वंदना मांडरे सेमरी स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल होने जा रही थीं। जाते समय उन्होंने नियमानुसार ₹25 का भुगतान किया था। लेकिन जब वे 24 घंटे के भीतर लौट रही थीं, तब टोलकर्मियों ने उनसे दोबारा टोल टैक्स की मांग कर दी। महिला नेताओं ने टोल नियमों का हवाला देते हुए विरोध किया, लेकिन टोलकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला गरमागरम नोकझोंक में तब्दील हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें टोलकर्मी और महिला नेताओं के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या टोल नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?

इटारसी में अंधे कत्ल का खुलासा, एमपी पुलिस ने बिहार से खोज निकाला आरोपी
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
UP Budget 2026: योगी सरकार का बड़ा दावा, देश का 65% मोबाइल फोन प्रोडक्शन यूपी में