उपचुनाव परिणाम के बाद दामोदर यादव की हुंकार: 'तीसरे नंबर पर रहने के बाद भी जोश हाई, अगला चुनाव यहीं से लड़ेंगे'
दतिया।
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में फैसला आ चुका है। त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए जीत हासिल कर ली है। हालांकि इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में ही थी लेकिन आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव भी अच्छे वोट ले गए। हालांकि वो तीसरे नंबर पर रहे हैं लेकिन वो नतीजे से खुश हैं। आज़ाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव 22527 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं और इस आंकड़े को वो बड़ा बता रहे हैं। इसके साथ ही दामोदर यादव ने प्रशासन की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर और एसपी ने अपना रोल अच्छे से निभाया।
मुझे अच्छे वोट मिले हैं-दामोदर
दमोदर यादव ने कहा कि वो इस रिजल्ट से खुश हैं क्योकि हमें अच्छे खासे वोट मिले है, 23000 के करीब वोट लेना कोई छोटी बात नहीं है । हालांकि वो विधायक नहीं बन सके हैं फिर भी काम करने के कोई कसर नहीं छोड़ेंगें। दामोदर ने कहा कि ये चुनाव बहुत अजीबोगरीब था क्योकि दतिया के दो मेन प्लेयर पहले ही मैदान से बाहर हो गए थे। दामोदर ने कहा कि घनश्यान को जिताने के लिए बीजेपी के ही लोगों ने काम किया। अगर वो ऐसा काम नहीं करते तो मुकाबला आसपा और बीजेपी के बीच ही होता। खैर फिर भी चुनाव बहुत अच्छा रहा।
बीजेपी ने कुछ यादव दलाल छोड़ रखे थे-दामोदर
दामोदर यादव ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में आसपा पूरे दम के साथ लड़ने वाली है और जीत का परचम लगराएगी। हमारा ऐलान है कि 2027 में हम नगरपालिका जीतेंगे और 2028 में विधानसभा । नगर निकाय के चुनावो में हम खाते खोले जा रहे हैं। साथ ही दामोदर यादव ने कहा कि उस चुनाव में उन्हें यादवों के वोट कम मिले क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुछ यादव दलालों को हमारे खिलाफ छोड़ा गया था। इसलिए वो निकाय चुनाव में तैयार रहें कल उनका दिन था अब हमारी बारी आएगी। दामोदर यादव ने कहा कि 70 फीसदी यादवों का वोट मोहन यादव के चेहरे पर बीजेपी को पड़ा, क्योंकि ये डर दिखाया गया था कि अगर दामोदर यादव जीता तो मोहन यादव हार जाएगा। लिहाजा अब हम तैयार हो रहे हैं और नगर निकाय के साथ ही अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं।

राशिफल 19 अगस्त 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह
तसर पालन से बीजापुर के ग्रामीणों की बढ़ेगी आय
किसानों के कल्याण के लिए कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे
प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’