CM मोहन यादव के काफिले में शामिल हुई 500km रेंज वाली EV: कार का नंबर है बेहद खास, 'VB 2047' से देंगे विकसित भारत का संदेश
भोपाल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार (EV) से सफर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है। इसके लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XEV 9e खरीदी गई है, जो बुधवार से मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा बनेगी। सीएम आज शाम दिल्ली रवाना होते समय मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी कार से जाएंगे। महिंद्रा का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 500km चलती है।
विकसित भारत 2047 से जुड़ा है कार का नंबर
मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को नंबर MP 02 VB 2047 मिला है। इसमें 'VB' का मतलब विकसित भारत और '2047' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दर्शाता है। इस नंबर के जरिए पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के लक्ष्य का संदेश देने की कोशिश की गई है।

छुट्टियों ने बदली फिल्म की किस्मत, बढ़ी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रफ्तार
'आप ठीक हो ना?' फातिमा सना शेख की इंसानियत ने जीता फैंस का दिल
ममता बनर्जी को कांग्रेस आलाकमान का बड़ा ऑफर, क्या फिर हाथ थामेगी टीएमसी?
जेनिफर विंगेट का नाम कारोबारी संग जुड़ा, शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
एक बार फिर साथ दिखे इब्राहिम और पलक, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
केरल में शिगेला संक्रमण का खौफ: कोझिकोड में 4 साल की बच्ची की मौत के बाद अलर्ट