रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को टक्कर मारी:भिंड में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे; 2 ट्रॉलियां जब्त की
भिंड।
भिंड में सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर एसडीएम की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एसडीएम विजय सिंह यादव अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। एसडीएम की गाड़ी को आगे से नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके से रेत से भरी दो ट्रॉलियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। वे सुबह करीब 10.30 बजे मिहोना बायपास पहुंचे। वहां रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रॉयल्टी और ओवरलोड मिलीं। एसडीएम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक ड्राइवर ने कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर एसडीएम की गाड़ी में ट्रैक्टर घुसा दिया। टक्कर से अफसर की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।

हवाई सफर में नई तकनीक, चीन का इलेक्ट्रिक विमान 19 यात्रियों को ले जाने में सक्षम
अब मेट्रो स्टेशन पर भी खोल सकेंगे दुकान, जानें आवेदन से लेकर किराये तक की जानकारी
छत्तीसगढ़ से CRPF की पूरी बटालियन हटने पर उठे सवाल, मणिपुर में 1000 जवान तैनात
कांग्रेस की गैरमौजूदगी पर भड़की बीजेपी, आदिवासी समाज के प्रति नफरत का लगाया आरोप
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर संजीव की अदालत से गुहार
छठ महापर्व पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य