भिंड हाईप्रोफाइल विवाद ने पकड़ा तूल, कलेक्टर और विधायक आमने-सामने
भिंड।
भिंड जिले का हाई प्रोफाइल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने शहर कोतवाली में आवेदन पत्र देकर वर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर विधायक ने भी अपने बचाव में पुलिस को आवेदन पत्र सौंपा है। नगर निरीक्षक बृजेंद्र से बताया कि कलेक्टर और विधायक दोनों पक्षों से ओवदन पत्र प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह विवाद भिंड जिले में रेत माफिया और प्रशासनिक सख्ती को लेकर लंबे समय से चल रहे टकराव को और गहरा करता दिख रहा है।

वंदे मातरम के दौरान नहीं खड़े हुए कांग्रेस विधायक? गुजरात विधानसभा में मचा सियासी घमासान
MP में बांधों के पानी का कमाल, अगस्त में बिजली उत्पादन ने बनाया नया रिकॉर्ड
सरकारी कार्यालय में महिला अधिकारी से बदसलूकी, अज्ञात युवक की हरकत से मचा हंगामा
संतों के जमघट से भक्तिमय हुई संस्कारधानी, 108 सुरों में हुआ हरिनाम संकीर्तन
गटर में मिला दो दिन का मासूम, भिलाई में मचा हड़कंप; बच्चे को किसने फेंका?