बांकेबिहारी मंदिर में हादसा...रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला
-
मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे श्रद्धालु
आगरा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रस्सी टूटने से फूल बंगला गिर गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में दहशत फैल गई। वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था। शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालकर जाल को सही किया। जानकारी के अनुसार फूल बंगले के जाल को रस्सियों से बांधा जाता है। आशंका है कि बंदरों द्वारा रस्सी काटे जाने के कारण फूल बंगले का जाल लटक गया। हालांकि इसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 दिसंबर 2025)
संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन